..................... Kangana Ranaut trolled for spoiling a whole tray of pasteries just for photos amidst corona | कोरोना के बीच कंगना रनौत ने की ऐसी हरकत, फैन्स ने लगा दी क्लास - Hindi Filmibeat

जावेद हबीब के क्लाईंट पर थूकने वाले वीडियो के बाद कंगना रनौत ने किया खाने की पूरी ट्रे को जूठा, Viral Video

कंगना रनौत अपनी गिनती उन नागरिकों में करती हैं जो कि काफी ज़्यादा जागरूक हैं और जिन्हें देश और जनता के प्रति अपनी ज़िम्मेदारियों का एहसास है। यही कारण है कि उनके नया वीडियो पर उनकी एक गैर ज़िम्मेदाराना हरकत देखने के बाद लोग कंगना रनौत पर टूट पड़े हैं और उन्हें उनकी गलतियों का एहसास करवा रहे हैं।

मशहूर पापाराज़ी वीरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में कंगना रनौत केवल तस्वीर खिंचवाने के लिए एक पेस्ट्री के ट्रे से पेस्ट्री उठाती हैं और उसे अपने मुंह तक लेकर आती हैं। जब तक तस्वीर नहीं खिंच जाती है कंगना रनौत पेस्ट्री अपने मुंह के पास ही रखती हैं।

kangana-ranaut-viral-video-for-contaminating-a-whole-tray-of-pasteries-after-javed-habib-spitting

चार - पांच सेकंड के बाद कंगना पेस्ट्री के उस पीस को वापस पूरी ट्रे के साथ रख देती हैं। कंगना का ये वीडियो तब वायरल हुआ है जब हाल ही में मशहूर हेयर स्टाईलिस्ट जावेद हबीब को एक क्लाईंट पर थूक का इस्तेमाल करने के लिए काफी सुनाया गया और उन पर कोरोना नियमों का उल्लंघन करने के लिए केस भी दर्ज किया गया।

हमेशा हो जाती हैं कंट्रोवर्सी का शिकार

हमेशा हो जाती हैं कंट्रोवर्सी का शिकार

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय में कंगना रनौत और उनकी बातों ने कंट्रोवर्सी छोड़ कर और कुछ नहीं खड़ा किया है। उन्हें पिछले साल ही ट्विटर से बैन कर दिया गया। जिसके बाद कंगना ने इसका काफी विरोध किया। कारण था कि उन्होंने नरेंद्र मोदी को कहा कि अपनी 2000 वाला गुंडा रूप दिखाईए तभी ममता बनर्जी जैसे गुंडे सीधे हो पाएंगे। कंगना रनौत पर पश्चिम बंगाल और देश में हिंसा भड़काने का आरोप लगा था जिसके बाद उन्हें ट्विटर से हमेशा के लिए निष्कासित कर दिया। इस बात पर कंगना ने काफी हो हल्ला मचाया।

बहन के साथ मिलकर हिंसा का आरोप

बहन के साथ मिलकर हिंसा का आरोप

कंगना रनौत ने खुद को ट्विटर से बहिष्कासित करने की साज़िश को लोकतंत्र की मौत कही थी। गौरतलब है कि कंगना रनौत जब से ट्विटर पर आई हैं उन्होंने काफी ऐसी बातें कहीं जिनका आम लोगों ने समर्थन नहीं किया। इससे पहले, कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल का ट्विटर अकाउंट भी हिंसा भड़काने के कारण हमेशा के लिए बंद कर दिया गया था और रंगोली को ट्विटर से बहिष्कासित कर दिया गया था। इसी के बाद कंगना ने अपना ट्विटर अकाउंट खुद चलाना शुरू किया।

गैर ज़िम्मेदाराना बातों से दुखाया दिल

गैर ज़िम्मेदाराना बातों से दुखाया दिल

कंगना रनौत के ट्विटर से जाते ही कई सेलिब्रिटी ने राहत की सांस ली थी। सुशांत केस से लेकर किसान आंदोलन तक के बारे में अपनी राय देने वाली और खुद को महाराष्ट्र सरकार के निशाने पर मानने वाली कंगना को सरकार ने y सिक्योरिटी तक प्रदान की थी। लोगों का मानना है कि जिस तरह के गैर ज़िम्मेदाराना पोस्ट कंगना रनौत कर रही हैं। उनका एजेंडा क्या है ये तो किसी की भी समझ में नहीं आ पाया लेकिन फिलहाल कंगना केवल देशभक्ति को राजनीति में लपेट कर अपने बयानों में परोस रही हैं।

काम से जीत लेती हैं दिल

काम से जीत लेती हैं दिल

लेकिन इन सब कंट्रोवर्सी के बीच कंगना रनौत अपने काम से अपना दिल जीत लेती हैं। जब वो परदे पर उतरती हैं तो कोई ऐसा इंसान नहीं होता जो कंगना के काम की आलोचना कर पाए। आने वाली फिल्मों की बात करें तो कंगना रनौत अपनी फिल्म तेजस में एक एयरफोर्स ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगी।

पहली एक्शन फिल्म धाकड़

पहली एक्शन फिल्म धाकड़

इसके अलावा धाकड़ में कंगना रनौत पहली बार एक्शन करती दिखाई देंगी। धाकड़ बाल तस्करी पर बन रही एक फिल्म है। इस समय कंगना रनौत खुद को बॉलीवुड की सबसे सशक्त अभिनेत्री के तौर पर स्थापित करने के बाद ये भी साबित कर चुकी हैं कि उन्हें उनकी मुंह मांगी कीमत पर साईन किया जा रहा है। माना जा रहा है कि कंगना रनौत इस समय हर फिल्म के लिए 30 - 32 करोड़ रूपये ले रही हैं।

पूरी कर दी जाती है हर डिमांड

पूरी कर दी जाती है हर डिमांड

गौरतलब है कि इससे पहले कंगना रनौत ने थलाईवी के लिए भी 24 करोड़ रूपये की डिमांड की थी। इससे पहले कंगना रनौत की फीस 11 - 12 करोड़ रूपये थी लेकिन उनका कहना था कि अगर थलाईवी 2 भाषाओं में शूट हो रही है तो ये दो फिल्में हुईं। इसलिए कंगना रनौत ने इस फिल्म के लिए 24 करोड़ रूपये फीस की डिमांड की थी और उनकी ये डिमांड पूरी भी कर दी गई थी।

मिलेगा पांचवा नेशनल अवार्ड ?

मिलेगा पांचवा नेशनल अवार्ड ?

कंगना रनौत हाल ही में खबरों में थीं अपनी आखिरी रिलीज़ हुई फिल्म थलाईवी को लेकर। थलाईवी के लिए कंगना रनौत के हिस्से केवल तारीफें आ रही हैं। हर किसी ने एकमत होकर ये माना है कि कंगना रनौत से बेहतर अभिनेत्री फिलहाल तो बॉलीवुड के पास नहीं है। इस फिल्म के लिए कंगना रनौत को उनका पांचवा नेशनल अवार्ड मिलना भी तय माना जा रहा है।

सीता बनने की तैयारी

सीता बनने की तैयारी

मणिकर्णिका में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई को परदे पर उतारने के बाद अब कंगना रनौत सीता बनने की तैयारी में हैं। अलौकिक देसाई अपनी लिखी किताब सीता द इनकार्नेशन पर एक फिल्म डायरेक्ट कर रहे हैं जिसे लिख रहे हैं बाहुबली, बजरंगी भाईजान और मणिकर्णिका के लेखक केवी विजयेंद्र प्रसाद। वहीं इस फिल्म के डायलॉग्स लिख रहे हैं मनोज मुंतशिर। इस फिल्म में सीता का मुख्य किरदार निभाएंगी कंगना रनौत।

डायरेक्ट करेंगी इमरजेंसी

डायरेक्ट करेंगी इमरजेंसी

सीता के बाद कंगना रनौत इंदिरा गांधी के अवतार में उतरेंगी। इतना ही नहीं इमरजेंसी नाम की इस फिल्म को कंगना रनौत डायरेक्ट भी करेंगी। हालांकि कंगना रनौत, साफ कर चुकी हैं कि इमरजेंसी इंदिरा गांधी पर बायोपिक नहीं है।इमरजेंसी केवल एक पीरियड फिल्म है जो लोगों को इंदिरा गांधी शासन काल के दौरान की राजनीतिक और सामाजिक स्थिति को बेहतर तरीके से दिखाएगी।

वापस बात करें कंगना रनौत के नए गैर ज़िम्मेदाराना वीडियो की तो इस वीडियो को काफी ट्रोल किया जा रहा है। लोगों ने कमेंट सेक्शन में लिखा कि किस तरह कोरोना के बढ़ते केस के बीच कंगना इसे बढ़ाने का पूरा रिस्क ले रही हैं। वहीं एक यूज़र ने ये भी लिखा कि कोरोना ना भी हो तो ये किस तरह के Manners हैं कि खाने को मुंह के पास ले जाने के बाद बाकी ट्रे में वापस रख देना। वहीं कुछ लोगों ने गुज़ारिश करते हुए कहा कि बाकी बची पेस्ट्री को किसी को ना दिया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X