"सिर्फ वर्जिन गाय ही माता, वर्जनिटी खत्म होने के बाद..." क्या वाकई कंगना रनौत ने कही है ये बात
Kangana Ranaut Fact Check: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनो अपनी आने वाली फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। ऐसे में प्रमोशन इवेंट और तमाम इंटरव्यू में कंगना रनौत कई अलग अलग मुद्दों पर बयानबाजी भी कर रही हैं। इसी बीच कंगना रनौत के नाम से एक बयान सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल है जिसमें कंगना रनौत को कोट करते हुए लिखा है, "सिर्फ वर्जिन गाय ही हिंदुओं की गौमाता होती है. वर्जिनिटी खत्म होने के बाद उसे गौमाता नहीं मानते।"
कंगना के इस बयान पर काफी बवाल मचा हुआ है। कई सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस बयान की कड़ी आलोचना कर रहे हैं तो वहीं काफी सारे यूजर्स तो उन्हे संसद से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए कह रहे हैं। हालांकि आपको बता दें कि ये सच नहीं है। कंगना रनौत ने कभी किसी इंटरव्यू या बायन में ये बात नहीं कही है। ये सिर्फ कुछ सोशल मीडिया यूजर्स की गलत हरकते हैं कि वो ऐसे फर्जी बयान फैला रहे हैं।
इसके साथ ही आपको बता दें कि कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़ी तमाम गॉसिप और गलत जानकारी पर प्रतिक्रिया देती हैं। हालांकि कंगना ने अभी तक इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हो सकता है कि अभी तक कंगना तक ये बात ना पहुंची हो लेकिन उनके फैंस को इसपर उनकी प्रतिक्रिया का काफी बेसब्री से इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications