'रणबीर कपूर, रणवीर सिंह ड्रग टेस्ट के लिए अपना सैंपल दें, अफवाह है कि इन्हें कोकेन की लत है'
सुशांत सिंह राजपूत मामला जब से ड्रग्स से जुड़ा है, कंगना रनौत ने लगातार बॉलीवुड पर धावा बोला है। हाल ही में कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में लगभग 99 प्रतिशत लोग ड्रग्स लेते हैं। अब कंगना की इस बात पर सोशल मीडिया में कुछ लोगों ने साथ दिया, जबकि कुछ ने सीधे तौर पर नकार दिया। रवीना टंडन से लेकर रामगोपाल वर्मा ने भी अपना मत सामने रखा है।
कंगना ने बॉलीवुड के कई कलाकारों का नाम लेकर सुझाव दिया कि उन्हें अपना ब्लड टेस्ट करवाना चाहिए कि वह ड्रग्स नहीं लेते और इस बारे में उड़ रही अफवाहों का पर्दाफाश करना चाहिए।

ट्विटर पर पोस्ट डालते हुए कंगना ने कहा, 'मैं रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी और विकी कौशल से ड्रग टेस्ट के लिए अपने ब्लड के सैम्पल देने का अनुरोध करती हूं.. ऐसी अफवाहें हैं कि वे कोकीन का नशा करते हैं, मैं चाहती हूं कि वे इन अफवाहों का भंडाफोड़ करें, ऐसा कर वे लाखों लोगों को प्रेरित कर सकते हैं।'


Click it and Unblock the Notifications