ट्विटर पर इस एक्टर से भिड़ गईं कंगना रनौत, "फिल्म इंडस्ट्री करण जौहर और उसके पापा की नहीं"
हाल में ही बीजेपी सांसद रवि किशन ने बॉलीवुड में ड्रग्स का मुद्दा उठाया। इसके बाद समाजवादी पार्टी की सांसद जया बच्चन ने उनकी इस प्रतिक्रिया का विरोध किया। उन्होंने कहा कि जिस थाली में खाते हैं उस थाली में छेद करते हैं। जया बच्चन अपनी इस स्पीच को लेकर सारा दिन सोशल मीडिया पर छाई रहीं। लेकिन जया बच्चन की बातों पर कंगना रनौत ने सवाल उठाया। उन्होंने लिखा कि अगर जया जी आपके बच्चों के साथ सुशांत जैसा कुछ होता तो भी आप यही कहतीं।
कंगना रनौत के बयान पर समाजवादी पार्टी से जुड़े मनीष अग्रवाल ने ट्विटर पर लिखा। कंगना रनौत जी, आप सबके संघर्षों को गाली देकर, तुच्छ बताकर,सबके ऊपर निशाना साधकर आगे बढ़ना चाहती हैं? करण जौहर हों या अन्य फ़िल्म निर्माता सभी लोगों की सामूहिक मेहनत से ये भारतीय फिल्म इंडस्ट्री खड़ी हुई है, कोई भी इंडस्ट्री आपकी तरह सबको गाली देकर 1-2 दिन में खड़ी नहीं हो जाती।
इस बात का जवाब देते हुए कंगना रनौत ने ट्विटर पर लिखा- इंडस्ट्री सिर्फ करण जौहर/उसके पापा ने नहीं बनाई, बाबा साहेब फाल्के से लेकर हर कलाकार और मजदूर ने बनाई है,उस फौजी ने जिसने सीमाओं को बचाया,उस नेता ने जिसने संविधान की रक्षा की है,उस नागरिक ने जिसने टिकट खरीदा और दर्शक का किरदार निभाया, इंडस्ट्री करोड़ों भारतवासियों ने बनाई है।
कंगना के इस बयान के बाद प्रड्यूसर और एक्टर निखिल द्ववेदी के बीच हंगामा देखने को मिलता है। दोनों के बीच ट्विटर पर ही बहस छिड़ गई। कंगना के बयान पर निखिल ने लिखा- इस तर्क से फिल्म जगत के भी एक एक व्यक्ति ने सारे भारतवर्ष का निर्माण किया है। हर चीज में हमारा भी उसी तरह योगदान है। आपको बनाने में भी। आपकी फिल्मों कि टिकट भी हम ने खरीदी हैं मगर कल को आप कुछ गलत करें या सही तो हम सम्पूर्ण फिल्म जगत को ना तो दोषी ठहरा सकते हैं ना दाद दे सकते हैं।
बता दें हाल में ही निखिल द्विवेदी रिया चक्रवर्ती के समर्थन में आगे आए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर मीडिया ट्रायल व रिया के साथ व्यवहार को लेकर आलोचना की थी। इतना ही नहीं निखिल ने ये भी कहा था कि जब कल को ये सब खत्म हो जाएगा तो वह रिया के साथ अगली फिल्म बनाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications











