..................... Kangana Ranaut tweet on Shahrukh khan starrer Pathaan, says- goonjega to sirf jai shree ram। 'गूंजेगा तो यहां सिर्फ जय श्री राम'... पहले की तारीफ फिर 'पठान' की सफलता पर कंगना रनौत का बदला मिजाज - Hindi Filmibeat

'गूंजेगा तो यहां सिर्फ जय श्री राम'... पहले तारीफ फिर 'पठान' की सफलता पर कंगना रनौत का बदला मिजाज

Shahrukh Khan

Recommended Video

Shahrukh Khan की Pathaan आंधी से बनी तूफान, Second Day पर टूटे Records! FilmiBeat

शाहरुख खान ने 'पठान' फिल्म के साथ जोरदार वापसी की है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है और कलेक्शन के मामले में सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करती नजर आ रही है। फिल्म और शाहरुख खान की इंडस्ट्री में हर कोई तारीफ कर रहा है। कंगना रनौत ने भी ट्विटर पर फिल्म की तारीफ की थी और कहा था कि, पठान अच्छा कर रही है और ऐसी फिल्में चलनी चाहिए।

लेकिन, अब 'पठान' की सफलता पर ऐसा लग रहा है कि, कंगना रनौत के तेवर बदल गए हैं। उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने 'पठान' की कॉर्मशियल सक्सेस पर विरोधियों को निशाना साधने वालों को हिदायत दी है और अपनी बात बड़ी सहजता से रखी है।

कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में कहा है- 'जो लोग पठान को नफरत पर जीत का दावा बता रहे हैं, मैं इससे सहमत हूं लेकिन किसके प्यार के ऊपर किसकी नफरत? कौन टिकटें खरीद रहा है और कौन इसे सक्सेसफुल बना रहा है? हां, ये भारत का प्यार है, जहां 80 प्रतिशत हिंदू रहते हैं और फिर भी एक फिल्म जिसका नाम पठान है।'

कंगना रनौत ने आगे कहा है- इस फिल्म में यह दिखाया गया है कि- दुश्मन देश पाकिस्तान और आईएसआईएस को अच्छा दिखाया गया है, ये फिल्म को सफलतापूर्वक चल रही है। ये भारत का प्यार है जो बिना किसी नफरत और जजमेंट से परे, यही देश को महान बनाती है।

साथ ही उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा है- जिन लोगों की उम्मीदें बढ़ गई है, वो प्लीज नोट कर लें- पठान एक फिल्म हो सकती है, गूंजेगा तो यहां सिर्फ जय श्री राम।' पठान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 55 करोड़ की कमाई की है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन 106 करोड़ रहा है।

कंगना रनौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने अपनी फिल्म इमरजेंसी की शूटिंग पूरी कर ली है। उन्होंने हाल ही में खुलासा किया था कि इमरजेंसी के लिए उन्होंने अपनी संपत्ति तक गिरवी रख दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X