देश की सबसे बेहतरीन फिल्म सिटी बनाएंगे योगी आदित्यनाथ, कंगना रनौत ने कहा शुक्रिया

जब भी भारत में फिल्म सिटी की बात आती है तो लोगों को सबसे पहले मुंबई या फिर हैदराबाद की रामोजी राव फिल्म सिटी याद आती हैं। देख की ज्यादातर फिल्म इन्ही दोनों जगहों पर शूट की जाती हैं। लेकिन इस समय जो खबर सामने आ रही है वो निश्चित ही उत्तर भारत के लोगों को काफी ज्यादा खुश करने वाली है। दरअसल इस समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बड़े प्रोजेक्ट के बारे में बात कही है और देश की सबसे खूबसूरत फिल्मसिटी बनाने को लेकर काम कर रहे हैं।

खबर है कि.. योगी आदित्यनाथ फिल्म सिटी तैयार नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे के क्षेत्र को सही घोषित किया है। अब देखना ये है कि प्रोजेक्ट कब शुरु होता है। जैसे ही ये खबर सामने आई काफी लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं और अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी एक ट्वीट किया है।

kangana ranaut, कंगना रनौत

कंगना ने योगी जी को शुक्रिया बोलते हुए कहा है कि.. 'योगी आदित्यनाथ जी की तरफ से ऐलान फिल्म सिटी को लेकर किया गया है उसकी मैं सराहना करती हूं। हमें फिल्म इंडस्ट्री में कई रिफॉर्म्स की जरूरत है।

हम लोगों की सबसे पहली जरूरत ऐसी इंडस्ट्री की है जिसको भारतीय फिल्म उद्योग कहा जाए। हॉलीवुड को भी इससे फायदा मिल सके। इंडस्ट्री एक लेकिन फिल्म सिटी कई होनी चाहिए।'

कंगना रनौत का ये ट्वीट काफी तेजी से वायरल हो रहा है। अगर ऐसा होता है तो निश्चित ही ये हिंदी फिल्म सिनेमा के लिए एक सराहनीय कदम होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X