कंगना रनौत के खिलाफ BMC ने खर्च किए 82 लाख, एक्ट्रेस ने कहा- एक लड़की के लिए जनता के पैसे लगाए
कंगना रनौत और बीएमसी के बीच का विवाद अब 82 लाख की पेमेंट पर आकर थम गया है। याद दिला दें कि बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने 9 सितंबर को कंगना रनौत के मुंबई के पाली हिल्स के ऑफिस को अवैध बताकर तोड़ दिया था। इस मामले को लेकर कंगना ने बैक टू बैक कई ट्वीट किए हैं।
जिसे लेकर मामला कोर्ट तक पहुंचा। कोर्ट ने बीएमसी की कार्रवाई पर भी सवाल उठाया था। लेकिन अब सूचना के अधिकार के तहत लगाई गई अर्जी में इसे लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

इसमें बताया गया है कि कंगना रनौत के खिलाफ केस लड़ने के लिए बीएमसी अब तक वकीलों को 82 लाख रुपए का पेमेंट कर चुकी है। एक्ट्रेस ने ट्वीट कर इस जानकारी के सामने आने के बाद महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है।


Click it and Unblock the Notifications