श्री बाला साहेब ठाकरे की शिव सेना सत्ता के लिए सोनिया सेना, गुंडों ने मेरा घर तोड़ा - कंगना रनौत
कंगना रनौत के ऑफिस पर बीएमसी की कार्रवाई की आलोचना लगातार सोशल मीडिया पर हो रही है। एक्ट्रेस में खुले तौर पर बीएमसी के साथ महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साध रही हैं।
खासकर शिवसेना को लेकर कंगना रनौत ने फिर से एक बार बैक टू बैक कई सारे ट्वीट किए। कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में श्री बाला साहेब ठाकरे का भी नाम लिया है।याद दिला दें कि बीएमसी ने 2 घंटे तक कंगना के ऑफिस मर्णिकर्णिका फिल्म्स में तोड़फोड़ की कार्रवाई की।

इसे अवैध निर्माण बताया गया। कंगना ने इस पर लिखा कि महाराष्ट्र सरकार और उनके गुंडो ने अवैध तरीके से मेरी प्रॅापर्टी को तोड़ना शुरू कर दिया। कंगना ने फिर से एक बार बीएमसी को गुंडा बताया। चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा है।


Click it and Unblock the Notifications











