ड्रग्स को लेकर कंगना रनौत का दीपिका पादकुोण पर हमला -अमीर स्टार पूछते हैं, माल है क्या?
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स का कनेक्शन सामने आते ही इस मामले को लेकर बॅालीवुड में हलचल शुरू हो गई है। कंगना रनौत लगातार ड्रग्स को लेकर अपना बेबाक बयान जारी करती रही हैं। एक बार फिर से उन्होंने ड्रग्स को लेकर दीपिका पादुकोण पर सीधे तौर पर निशाना साधा है।
ड्रग्स को लेकर कंगना रनौत ने दीपिका पादुकोण की आलोचना की है। टाइम्स नाउ की रिपोर्ट अनुसार तीन साल पुरानी चैट सामने आयी है। जिसमें 'डी' द्वारा 'के' से ड्रग्स लाने की बात की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट अनुसार एनसीबी ने इस संबंध में दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश को पूछताछ के लिए समन भेजा है। कंगना ने इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा है कि अमीर सितारों के बच्चे अच्छी परवरिश का दावा करते हैं।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications