कंगना रनौत खुद ही बन गईं अपनी फिल्म की डायरेक्टर, डायरेक्टर थे बिज़़ी, होने वाला है एक महायुद्ध
याद है पिछली बार जब कंगना रनौत ने हंसल मेहता की सिमरन में थोड़ी सी लिखने में मदद कर दी थी, उन्होंने फिल्म के राइटर अपूर्व असरानी से पहले अपने नाम का क्रेडिट छपवाया और ये झगड़ा काफी लंबा छिड़ा था। इस बार कंगना रनौत ने फिर से सयाना बनने को कोशिश की है लेकिन इस बार लोग उनके झांस में आ नहीं रहे हैं।
हुआ यूं कि मणिकर्णिका के लेखक, केवी विजयेंद्र, जिन्होंने बाहुबली भी लिखी है, वो मणिकर्णिका से ज़्यादा खुश नहीं थे। इसलिए उन्होंने काफी फिल्म वापस शूट करने को कही। लेकिन फिल्म के डायरेक्टर कृष अपने अगले प्रोजेक्ट में व्यस्त हो चुके थे जो कि महत्तवाकांक्षी एनटीआर बायोपिक है।

कृष ने वापस शूट करने से मना कर दिया। वहीं अब फिल्म के सेट से एक नया क्लैपबोर्ड वायरल हो रहा है जहां डायरेक्टर के नाम पर कंगना रनौत का नाम लिखा है। हालांकि अब कंगना की टीम ने सफाई पेश की है कि फिल्म के डायरेक्टर कृष ही हैं, कंगना केवल पैचवर्क डायरेक्ट कर रही हैं जिससे कि फिल्म 25 जनवरी को रिलीज़ हो पाए।
क्लैपबोर्ड के नाम पर भी कंगना की टीम ने सफाई दी है कि क्लैपबोर्ड पर कंगना का नाम केवल शूटिंग के लिहाज़ से लिखा गया है जिससे कि कोई कन्फ्यूजन ना हो। हालांकि लोगों को अभी से लगना शुरू हो गया है कि एक बार फिर क्रेडिट को लेकर घमासान छिड़ने ही वाला है।


Click it and Unblock the Notifications