ट्रांसपेरेंट टॉप में कंगना रनौत ने देर रात की 'धाकड़' टीम के साथ जबरदस्त पार्टी, देखिए Inside Photo
कंगना रनौत ने अपनी बहुप्रतिक्षित फिल्म धाकड़ की शूटिंग पूरी की। इसे लेकर कंगना रनौत ने बाथटब के बाद अब अपनी ब्रालेट ट्रांसपेरेंट ड्रेस में पार्टी की कई फोटो शेयर की है। कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर धाकड़ टीम की शूटिंग पूरी करने के बाद अपनी पूरी टीम के साथ केक कट करने से लेकर धाकड़ पार्टी की है।
कंगना रनौत की ये सभी तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। कंगना रनौत धाकड़ के इस बोल्ड लुक के साथ ट्रेंड कर रही हैं। कंगना रनौत ने अपने इस लुक की बैक टू बैक कुछ तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। कंगना रनौत ने इसके साथ मोहब्बत पर एक लाजवाब शायरी भी लिखी है।

कंगना रनौत ने ब्रालेट के इस ग्लैमरस लुक के साथ कैप्शन पर लिखा है कि मुहब्बत में नहीं है फर्क जीने और मरने का। उसी को देख कर जीते हैं जिसे काफिर पर दम निकले। कंगना रनौत की इस फोटो को बैक टू बैक लाइक मिलते जा रहे हैं। कंगना रनौत की इस फोटो को अभी तक 8 लाख से अधिक लोगों ने पसंद किया है।

कंगना रनौत की धाकड़ पार्टी
कंगना रनौत के इस लुक को यूजर्स ने हॅाट जैसे कमेंट किए हैं। दूसरी तरफ कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी पर देखा जा सकता है कि कैसे धाकड़ की पूरी टीम के साथ कंगना रनौत ने शानदार लेट नाइट जश्न मनाया है। मिली जानकारी के अनुसार कंगना रनौत ने पूरी टीम के साथ खास सेलिब्रेशन का आयोजन किया। पार्टी की इनसाइड फोटो तेजी से देखी जा रही हैं।

कंगना रनौत का बोल्ड लुक धाकड़ फिल्म की पार्टी
इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए कंगना रनौत ने लिखा है कि कैसे वो अपनी धाकड़ की शूटिंग को सबसे अधिक याद करेंगी।कंगना ने इस फोटो में अपनी पूरी टीम के साथ अलग तरह के स्टाइल में पोज दिया है। कंगना रनौत ने धाकड़ की टीम को रॅाकस्टार बताया है। कंगना रनौत के ब्रालेट टॅाप को देख कर ऐसा लगता है कि वो काफी स्टाइलिश और बोल्ड लुक से इस पूरी पार्टी में छा गई हैं।

कंगना रनौत की धाकड़ शूटिंग खत्म होने के बाद पार्टी
पार्टी में शैंपेन और वाइन के साथ कंगना रनौत ने जमकर धाकड़ की टीम के साथ सेलिब्रेशन किया है। धाकड़ की इस लेट नाइट पार्टी में कंगना की बहन रंगोली भी नजर आ रही हैं। कंगना रनौत ने धाकड़ की महिला टीम के साथ भी अपनी एक फोटो शेयर की है।

कंगना रनौत का ग्लैमरस लुक, धाकड़ की शूटिंग
कंगना रनौत की फिल्म का काम मैनेज करती हैं उनकी बहन रंगोली। कंगना रनौत के इस लुक को देखने के बाद एक बार फिर कुछ लोगों ने कंगना रनौत को ट्रोल भी किया है। बता दें कि कंगना रनौत बुडापेस्ट में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। इस पार्टी में केक और शैंपेन के साथ वाइन भी नजर आ रही है।

कंगना रनौत बनेंगी एजेंट अग्नि
इस फिल्म में कंगना रनौत ने एजेंट अग्नि का किरदार निभाया था। इस फिल्म में कंगना रनौत के साथ अर्जुन रामपाल,दिव्या दत्ता भी साथ में नजर आयेंगे। इस फिल्म के साथ कंगना रनौत अपनी आगामी फिल्म थलाइवी और तेजस को लेकर भी खबरों में लगातार छाई हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications