VIDEO : साड़ी में सजी-धजी कंगना रनौत..गंगा में लगाई डुबकी..देखने आया पूरा बनारस
पोस्टर लॉन्च के दौरान कंगना ने फिर से कुछ ऐसा किया कि उन्होंने मीडिया की अटेंशन एक बार फिर अपनी तरफ खींच ली।
बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन बन चुकी अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों फिर से चर्चाओं में हैं। चर्चा की वजह है कंगना की अपकमिंग फिल्म मणिकर्णिका। हाल ही में इस फिल्म का पोस्टर लॉन्च हुआ है। इस जबदस्त पोस्टर से ही दमदार फिल्म का आइडिया मिल रहा है।
[ट्यूबलाइट टीज़र देख लिया तो अब देखिए दूसरा खान POSTER...दिसंबर धमाका पक्का!]
वहीं इस पोस्टर लॉन्च के दौरान कंगना ने फिर से कुछ ऐसा किया कि उन्होंने मीडिया की अटेंशन एक बार फिर अपनी तरफ खींच ली। फिल्म को लेकर कंगना कुछ ज्यादा ही एक्साइटेड हैं जिसे उनके चेहरे पर साफ देखा जा सकता है।
फिल्म का पोस्टर लॉन्च यूपी के शहर वाराणसी में हुआ। इसे खुद कंगना रनौत ने वाराणसी के एक घाट पर रिलीज किया है। इस अनोखे लॉन्च को देखने जहां लाखों की भीड़ उमड़ी वहीं अच्छी खासी मीडिया भी दिखाई पड़ी।

वहीं इसी दौरान कंगना ने पोस्टर लॉन्च करके गंगा में डुबकी भी लगाई। साड़ी में सजी-धजी खूबसूरत कंगना को डुबकी लगाते हुए कवर करने के लिए मीडिया का सैलाब उमड़ पड़ा। आगे देखें पोस्टर लॉन्च और कंगना के गंगा स्नान की कुछ दिलस्प तस्वीरें-
यहां देखें वीडियो


Click it and Unblock the Notifications











