अब टालीवुड में जलवा बिखेरेंगी कंगना

अब वे तेलगू फिल्म में काम करने जा रही है जिसका निर्देशन तेलगु फिल्मों के जाने माने निर्देशक पुरी जगन्नाथ करने वाले है। फिल्म का निर्माण आदित्य राम करने वाले है।
हिंदी फिल्मों में कंगना ने फिल्म गैंगस्टर से प्रवेश किया था जो सफल रही थी। उसके बाद आई फिल्म 'वो लम्हें' और 'लाइफ इन मेट्रो' मे उनके अभिनय की काफी तारिफ हुई थी। उसके बाद पिछले साल आई फिल्म फैशन से तो उनकी चर्चा चारो तरफ होने लगी।
इस साल आई उनकी फिल्म राज द मिस्ट्री कंटीन्यूज इस साल की पहली सुपरहिट फिल्म रही। तो बालीवुड में कंगना ने अपना मुकाम बना लिया है अब टालीवुड की बारी है।


Click it and Unblock the Notifications