कंगना रनौत से लेकर मुनव्वर फारूकी...पूनम पांडे के निधन पर इन सेलेब्स ने जताया दुख, शेयर किए नोट

Celebs Mourn On Poonam Pandey Death: पूनम पांडे सोशल मीडिया की एक सेंसेशन मानी जाती थी। लेकिन आज सुबह एक दुख भरी खबर आई और एक्ट्रेस के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से खबर मिली कि 32 साल की उम्र में उन्होंने सर्वाइकल कैंसर के चलते इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। पूनम पांडे के अचानक से चले जाने के कारण पूरी इंडस्ट्री शॉक में है। उनके निधन के बाद उनके फैंस के अलावा कई सिलेब्रिटीज भी सदमे में हैं। कंगना रनौत से लेकर मुनव्वर फारूकी तक ने एक्ट्रेस की मृत्यु पर शोक जताया है।
कंगना रनौत
कंगना रनौत के पोस्ट वाले रियलिटी शो 'लॉकअप' में पूनम पांडे बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थी। 'लॉकअप' के पहले सीजन को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया था और इसके विनर मुनव्वर फारूकी बने थे। लेकिन अब पूनम पांडे के निधन पर कंगना रनौत ने प्रतिक्रिया दी और अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की। उन्होंने लिखा कि "यह बहुत दुखद है, एक यंग लड़की को कैंसर से खोना एक डिजास्टर है। ओम शांति।"
संभावना सेठ
संभावना सेठ भी टीवी की एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है और आपको बता दें कि उन्होंने भी पूनम पांडे के निधन पर दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि "हे भगवान! मैं उसे बहुत अच्छे से जानती थी और हमने 'खतरों के खिलाड़ी' में साथ में काम किया। मेरी मुलाकात उनसे पिछले साल हुई थी। कई बार हम इवेंट्स में भी मिलते थे। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कभी भी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया। ये बहुत ही अविश्वसनीय है और मैं इसे अभी भी स्वीकार नहीं कर पा रही हूं।"
मुनव्वर फारुकी
कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉकअप के पहले सीजन के अलावा बिग बॉस 17 में हाल ही में मुनव्वर फारूकी ने ख़िताब हासिल किया है। मुनव्वर फारूकी ने पूनम पांडे के निधन पर ट्वीट करते हुए लिखा कि "ये बहुत ही अविश्वसनीय है। पूनम पांडे एक बहुत अच्छी इंसान थी। ये जानकर मुझे दुख हुआ। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।"
डेजी शाह
डेजी शाह टीवी एक्ट्रेस हैं और सोशल मीडिया पर भी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उन्होंने भी पूनम पांडे के निधन पर सोशल मीडिया के जरिए उनके लिए नोट लिखा। एक्ट्रेस ने लिखते हुए कहा कि "पूनम पांडे की निधन की खबर से मुझे बहुत दुख हुआ। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और उनके परिवार वालों को ताकत दें। आप बहुत जल्दी चले गए।"
पूजा भट्ट
पूजा भट्ट बिग बॉस 16 के बाद काफी चर्चा में आ गई थी। बता दे कि पूनम पांडे की मृत्यु के बाद उन्होंने भी शोक जाहिर किया और लिखा कि "पूनम के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। मेरी कभी भी उनसे मुलाकात नहीं हुई, लेकिन जब इतना जवान व्यक्ति चला जाता है तो यह हमेशा विनाशकारी साबित होता है। मैं उनके परिवार और दोस्तों के लिए प्रार्थना करूंगी।"


Click it and Unblock the Notifications