अब घोड़ों के साथ समय बिताएंगी कंगना रनौत
कंगना रनौत फिल्म रानी लक्ष्मीबाई के लिए घुड़सवारी की ट्रेनिंग लेंगी। इसके लिए जल्द जर्मनी जाएंगी कंगना।
कंगना रनौत एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने इतने कम समय में खुद को सफलता के इस मुकाम पर पहुंचा लिया है जहां पहुंचना आसान नहीं है। अपने करियर के साथ नए नए एक्सपेरिमेंट करने में भी कंगना पीछे नहीं रहतीं। वहीं कंगना अब आपको रानी लक्ष्मीबाई की बायोपिक में नज़र आएंगी। खास बात ये है कि कंगना इसके लिए जर्मनी में घुड़सवारी सिखेंगी।

बता दें कि ये फिल्म केतन मेहता डायरेक्ट करेंगे, जिसमें कंगना झासी की रानी का किरदार निभाएंगी। यही नहीं, इस फिल्म के लिए कंगना ज्यादा से ज्यादा समय अस्तबल में बिताएंगी और घोड़ों के साथ ही रहेंगी।
कंगना इस दौरान घोड़ों की देखभाल करने के तौर-तरीकों की ट्रेनिंग लेंगी। साथ ही उनकी प्रजातियों, खान-पान के बारे में भी सीखेंगी।
रोमांटिक नहीं..ऐसी फिल्में करना चाहती हैं आलिया भट्ट..खुद किया खुलासा
जानकारी के अनुसार कंगना जल्द ही सिमरन फिल्म की शूटिंग खत्म करेंगी। और फिर इसके बाद वो रंगून का प्रमोशन करेंगी। रंगून भी अगले साल रिलीज़ हो रही है। जैसे ही रंगून के प्रमोशन से कंगना फारिक होंगी, उसके तुरंत बाद वो घुड़सवारी की ट्रेनिंग लेने के लिए जर्मनी चली जाएंगी।
आपको बता दें कि कंगना ने रंगून फिल्म के लिए भी घुड़सवारी की ट्रेनिंग ली थी, लेकिन रानी लक्ष्मीबाई के लिए होने वाली घुड़सवारी की ट्रेनिंग और भी ज्यादा एडवांस होगी।


Click it and Unblock the Notifications