तो अब कंगना रनौत पर बनेगी बॉयोपिक- फिल्म की तैयारी भी हो चुकी है शुरु- DETAILS

Recommended Video

Manikarnika actress Kangana Ranaut takes REVENGE from Hrithik Roshan; Here's how | FilmiBeat

मणिकर्णिका की रिलीज से ही चर्चा में छाईं एक्ट्रेस कंगना रनौत ने घोषणा किया है कि वह अपनी जिंदगी पर बॉयोपिक फिल्म बनाने वाली हैं। जी हां, और यह बिल्कुल सच है। कंगना खुद इस फिल्म को डाइरेक्ट करेंगी। जबकि फिल्म के स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं केवी विजयेंद्र प्रसाद, जिन्होंने मणिकर्णिका का भी स्क्रिप्ट लिखा था।

रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना की ये कहानी इस साल के अंत तक पूरी हो जायेगी और फिल्म पर 2020 के पहले काम भी शुरू हो जाएगा। अपने बॉयोपिक पर बात करते हुए कंगना ने कहा,हां, ये सच है। मैं अपनी ही कहानी डाइरेक्ट करने वाली हूं। लेकिन ये कोई प्रोपेगेंडा फिल्म नहीं होगी। इस फिल्म में मेरे सफर को दिखाया जाएगा, कुछ हल्के फुल्के अंदाज में। इस फिल्म में कोई विवाद नहीं जोड़ा जाएगा।

Kangana Ranaut

कंगना अपनी आने वाली फिल्म पंगा और मेंटल है क्या की रिलीज के बाद ही अपने बॉयोपिक पर काम शुरु करेंगी। सूत्रों के अनुसार, फिल्म की टीम में कई टेक्नीनिशयन मणिकर्णिका की टीम से ही होंगे।

बहरहाल, कोई शक नहीं कि यह बॉयोपिक यदि बन जाए तो काफी दिलचस्प होने वाला है। आखिर कंगना के नाम बॉलीवुड में कई विवादों से जुड़ चुके हैं। चाहे ऋतिक रोशन हो, सोनू सूद हो, अध्ययन सुमन हो या आदित्य पंचोली.. भले ही फिल्म में विवादों पर चर्चा ना हो.. लेकिन झलक तो मिल ही सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X