सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में अब होगी कंगना रनौत से पूछताछ- खुल सकते हैं कई राज?
फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद लगातार एक चर्चा है कि आखिर किन कारणों से सुशांत ने खुदकुशी की है जबकि उनकी आखिरी फिल्म छिछोरे एक सुपरहिट फिल्म थी। इस आत्महत्या की मिस्ट्री की जांच में मुंबई पुलिस ने दिन रात एक किया हुआ है और एक एक करके कई लोगों से पूछताछ की है। लेकिन अब खबर आ रही है कि इस मामले में अभिनेत्री कंगना रनौत से भी पुलिस पूछताछ करेगी क्योंकि..
Recommended Video
वो काफी समय से सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और सुशांत सिंह राजपूत को लेकर कई तरह के सवाल खड़े कर रही हैं। हाल ही में उन्होने ये भी कहा था कि अगर वो अपनी बात साबित ना कर पाईं तो पद्मश्री अवॉर्ड वापस लौटा देंगी।

इसके बाद मुंबई पुलिस ने उनसे भी बात करते का फैसला लिया है शायद कोई राज सामने आ जाए। पूछताछ की बात करें को अब तक करीब 38 लोगों को पुलिस बुला चुकी है जिसमें कई दिग्गज चेहरे शामिल हैं और उनकी तस्वीरें सामने आईं थीं। कुछ समय पहले फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली और आदित्य चोपड़ा को भी पुलिस ने थाने पूछताछ के लिए बुलाया था।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications