..................... कंगना रनौत ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन को कहा धन्यवाद | Kangana Ranaut thanks Sushant Singh Rajput's sister Shweta Singh Kirti, Know why - Hindi Filmibeat

कंगना रनौत ने सुशांत सिंह राजपूत की बहन को कहा- 'धन्यवाद सभी अफवाहों को दूर करने के लिए'

सुशांत सिंह राजपूत केस पर कंगना रनौत ने शुरुआत से ही अपना पक्ष सामने रखा है और सीबीआई जांच की मांग की थी। लेकिन हाल ही में सुशांत के फैमिली वकील ने बयान दे दिया था कि कंगना इस केस के जरिए अपना एजेंडा उठा रही हैं। जिसके बाद कंगना ट्विटर पर ट्रोल होने लगी थीं। बहरहाल, इस मौके पर सुशांत की बहन श्वेता सिंह कृति ने कंगना को सपोर्ट किया।

सुशांत की बहन ने कंगना समेत उन सभी लोगों को धन्यवाद किया, जिन्होंने सुशांत के लिए आवाज उठाई। श्वेता ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनके वकील विकास सिंह कंगना के खिलाफ दिए गए अपने बयान पर सफाई दे रहे हैं।

Kangana Ranaut

साथ ही श्वेता ने लिखा- "मैं भाई के सभी योद्धाओं को सलाम करती हूं। आप सब हमारी ताकत हैं और हर तरह से असली हीरो हैं। फिलहाल हमारा लक्ष्य असली वजह के लिए एकजुट रहने का होना चाहिए। एकता और समझदारी का आग्रह करती हूं।"

कंगना ने श्वेता को जवाब देते हुए लिखा, "शुक्रिया श्वेता दी। शुक्रिया आपके इतने अच्छे शब्दों के लिए। मेरे खिलाफ सभी अफवाहों को शांत करने के लिए शुक्रिया।"

सुशांत के फैमिली वकील ने कंगना को लेकर दिये बयान पर कहा, मुझे या किसी को भी कंगना से कोई शिकायत नहीं है। कंगना ने फिल्म इंडस्ट्री में होने वाले भेदभाव के बारे में स्पष्ट रूप से बात की है। सुशांत भी इसके विक्टिम रहे होंगे। मैंने सिर्फ इतना कहा था कि सुशांत की मौत की वजह उस वक्त यह (भेदभाव) नहीं लग रही, लेकिन अगर इसे लेकर कोई डायरेक्ट लिंक निकलती है तो सीबीआई उसकी भी जांच करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X