दीपिका की 'छपाक' ने कंगना रनौत को बहन रंगोली का एसिड अटैक याद दिलाया- देंखे VIDEO

मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म छपाक एसिड अटैक सर्वाइवर्स की कहानी कहती है। फिल्म में दीपिका पादुकोण मुख्य किरदार निभा रही हैं। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही छपाक की काफी तारीफ हो रही है क्योंकि एसिड अटैक जैसे मुद्दे पर पहली बार मेनस्ट्रीम बॉलीवुड फिल्म बनाई गई है। जहां फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं, अब बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी फिल्म की टीम के प्रति अपना सपोर्ट जाहिर किया है।

कुछ दिनों पहले दीपिका ने कंगना रनौत की फिल्म पंगा के ट्रेलर की जमकर तारीफ की थी। वहीं, अब कंगना रनौत ने एक वीडियो जारी किया है, जहां वो छपाक के लिए दीपिका पादुकोण और मेघना गुलजार को धन्यवाद कर रही हैं।

chhapaak

बता दें, कंगना रनौत की रंगोली चंदेल को भी एसिड अटैक का सामना करना पड़ना पड़ा था। वीडियो में कंगना ने कहा कि छपाक का ट्रेलर देखकर उनके जहन में वे सारी यादें ताजा हो गईं जब उनकी बहन पर ऐसिड अटैक किया गया था।

कंगना छपाक टीम को शुभकामनाएं देती हैं कि इस मुद्दे पर फिल्म बनाई गई है। कंगना ने बताया कि जिस तरह से रंगोली ने इन मुश्किल हालातों का भी मुस्कुराते हुए और हिम्मत के साथ सामना किया उससे उन्हें हर मुश्किल और दर्द से लड़ने की हिम्मत मिलती है।

अभिनेत्री ने कहा कि इस फिल्म से उन 'जाबांज हौसलों को हिम्मत' मिलेगी जिन्होंने ऐसिड हमले का दर्द झेला है। और उन दरिंदों के मुंह पर तमाचा है, जो इन घटनाओं को अंजाम देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X