कंगना रनौत की थलाइवी फिल्म सेट से नई तस्वीर- मेकअप आर्टिस्ट की तारीफ में कहा ये सब
एक्ट्रेस कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। ये तस्वीरें थलाइवी फिल्म के सेट से सामने आई हैं। इस फोटो में इंडियन लुक में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में कंगना के साथ उनकी हेयर व मेकअप स्टाइलिस्ट भी नजर आ रही हैं। कंगना रनौत ने हेयर स्टाइलिस्ट मारिया शर्मा के लिए शानदार शब्द भी लिखे जिन्हें पढ़ मारिया शर्मा को ही नहीं बल्कि हर किसी को अच्छा लगेगा।
कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा कि मैं मारिया शर्मा को इंडस्ट्री में 5 दशक पूरे करने पर बधाई देती हूं। इस महान महिला ने अपने सफर में बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेसेज जैसे हेमा मालिनी, मनीषा कोइराला, शर्मिला टेगौर और हेलन जैसी अदाकारों के साथ काम किया है।

कंगना आगे लिखती हैं, मैंने पहली बार मारिया जी से फिल्म 'वो लम्हे' और फिर 'वन अपॉन्स ए टाइम मुंबई' फिल्म के दौरान मिलीं। आज यह थलाइवी फिल्म के सेट पर मुझे फाइनल टच दे रही हैं। हमेशा ऐसा ही शानदार काम करती रहीं।
कंगना रनौत के इन खूबसूरत शब्दों के अलावा उनका ये खूबसूरत लुक है जो कि उनकी अपकमिंग फिल्म थलाइवी से जुड़ा है। यह फिल्म एक्ट्रेस और फिर तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनी जयललिता के जीवन पर बनने जा रही है। जिसमे कंगना लीड रोल में हैं।
फिल्म थलाइवी 26 जून 2020 को रिलीज होगी। फिल्म को हिंदी के अलावा 3 अलग अलग भाषाओं में भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म से कंगना का पहले ही फर्स्ट लुक और टीजर रिलीज किए जा चुके हैं।
बता दें हाल में ही कंगना रनौत को भारत सरकार द्वारा दिए जाने वाला पद्माश्री पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है। उनके शानदार काम को देखते हुए उन्हें इस सम्मान से नवाजा जाएगा। उनके अलावा करण जौहर, एकता कपूर और अदनान सामी को भी ये पुरस्कार दिया जाएगा।
कंगना रनौत इन दिनों पंगा फिल्म को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म पंगा ने बॉक्स ऑफिस पर बेशक जोरदार बिजनेस न किया हो लेकिन क्रिटिक्स रिव्यू शानदार रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











