सिनेमाघरों में रिलीज होगी कंगना रनौत की थलाइवी, सामने आई रिलीज डेट
कंगना रनौत की आने वाली फिल्म थलाइवी की नई रिलीज डेट का ऐलान हो चुका है। कोरोना के चलते थलाइवी में देरी हुई लेकिन अब मेकर्स ने थलाइवी को लेकर फैंस का इंतजार खत्म कर दिया है। पिछले दिनों में थलाइवी को लेकर ओटीटी पर रिलीज किए जाने की खबरें भी थीं, लेकिन अब साफ हो गया है कि तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज राजनेत्री की बायोपिक फैंस को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगी।
जी स्टूडियो ने कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी के नए पोस्टर रिलीज करने के साथ साथ रिलीज डेट का ऐलान भी किया। फिल्म थलाइवी 10 सिंतबर 2021 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। बता दें थलाइवी के ट्रेलर को पहले ही काफी पसंद किया था और इस फिल्म से खुद कंगना को भी काफी उम्मीदे हैं।

कोरोना के बाद से सिनेमाघरों की हालात ठीक नहीं चल रही है। करीब 6 महीने के बाद हाल में ही थिएटर्स में अक्षय कुमार ने अपनी बेल बॉटम रिलीज की है जो अभी तक कुछ शानदार आकंड़े काबिज नहीं कर पाई है।
वहीं कोरोना के चलते अभी भी देशभर में कहीं कहीं सिनेमाघरों बंद है तो कहीं नाइट व वीकेंड कर्फ्यू जारी है। वहीं महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य में अभी भी सिनेमाघर खुलने की इजाजत नहीं दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications











