..................... कंगना रनौत थलाइवी के लिए कैसे कर रहीं हैं तैयारी Kangana ranaut Thalaivi preparation video from the set goes viral - Hindi Filmibeat

कंगना रनौत थलाइवी के लिए कैसे कर रहीं हैं तैयारी, शूटिंग सेट से प्रोड्यूसर ने साझा किया वीडियो

अभिनेत्री कंगना रनौत इस समय विवादों के साथ साथ कई शानदार फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं और इन्ही फिल्मों मे से एक है थलइवी। इस समय वो इस फिल्म को लेकर बिजी हैं और एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। कंगना रनौत की फिल्म थलइवी के लिए वो सेट पर किस तरह से तैयारी कर रही हैं ये इस वीडियो में साफ नजर आ रहा है। कई तरह की एक्टिविटी के साथ वो डांस भी करती दिख रही हैं और उनके पीछ कई डांसर्स नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को शैलेश सिंह ने साझा किया है और वीडियो सामने आते ही काफी तेजी से वायरल हो रहा है। शैलेश इस फिल्म प्रोड्यूसर्स में से एक हैं और काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं।

thalaivi, kangana ranaut, थलाइवी, कंगना रनौत

शूटिंग सेट सामने आए इस वीडियो से आपको अंदाजा लग जाएगा कि इस फिल्म के लिए कंगना रनौत कितनी मेहनत कर रही हैं और किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती हैं।

इस फिल्म की बात करें तो कोरोना महामारी की वजह से फिल्म की शूटिंग लंबे समय के लिए रोक दी गई थी। लेकिन अब जोर शोर से शूट चल रही है और एक हफ्ते में यह पूरी हो जाएगी।

कंगना के साथ इस फिल्म में अरविंद स्वामी भी नजर आएंगे। कंगना इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। फिलहाल आप देखिए ये शानदार वीडियो जो कि वायरल हो रहा है और फैंस पसंद कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X