कंगना रनौत को हुआ कोरोना, फोटो शेयर कर बोलीं, 'हर हर महादेव-कोविड को तो मैं हरा दूंगी'
एक्ट्रेस कंगना रनौत कोरोना की चपेत में आ चुकी हैं। शनिवार को कंगना रनौत ने बताया कि वह कोरोना पॉजिटिव हैं। कंगना की कोरोना की खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई। इससे पहले कई बार कंगना रनौत कोरोना पर अजीबोगरीब पोस्ट लिख चुकी थीं।
Recommended Video
कंगना रनौत ने कोरोना की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखा कि मैं पिछले कुछ दिनों से अपनी आंखों में हल्की जलन और थका हुआ महसूस कर रही थी। मैं हिमाचल जाने के बारे में सोचा। जिसके बाद मैंने कल कोरोना टेस्ट करवाया जोकि पॉजिटिव आया है। मुझे नहीं पता कि ये वायरस मेरे शरीर में कैसे आया।

लेकिन मैं इसे नष्ट कर दूंगी। किसी भी ताकत को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया जाना चाहिए।जितना आप डरोगे उतना ही आपको डराया जाएगा। आइए साथ मिलकर इस कोविड को नष्ट करते है। ये कुछ नहीं है बस कुछ समय रहने वाला एक फ्लू है। हर हर महादेव। इसके साथ ही कंगना रनौत ने एक फोटो भी पोस्ट की। जिसमें वह योग करती दिख रही है।
बता दें कंगना रनौत से पहले हाल में ही एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी कोरोना की चपेत में आ गई थीं। वहीं रणबीर कपूर, सतीश कौशिक, क्षय कुमार, आमिर खान, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, कैटरीना कैफ, विकी कौशल समेत भी कई स्टार्स को भी कोरोना हो चुका है, लेकिन इन्होंने कोविड को मात दे दी।
कंगना रनौत इन दिनों लंबे विवादों को सामना कर रही हैं। हाल में ही उनके खिलाफ बंगाल में टीएमसी द्वारा एफआईआर दर्ज करवाई गई। उन्होंने पश्चिम बंगाल की सीएम व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के खिलाफ ट्विटर पर विवादित बयान दिया था।

यूजर्स ने साधा निशाना
कुछ यूजर्स ने कंगना रनौत के पोस्ट पर कमेंट्स करके लिखा, अपने घर पर प्लांट लगाओ ऑक्सीजन की कमी नहीं होगी। दरअसल कुछ दिन पहले कंगना ने ऑक्सीजन आपूर्ति को लेकर ऐसा ही बयान दिया था।

फैंस बोले- आप बहुत हिम्मती हो, बहुत जल्द वापस आओगे
बहुत सारे फैंस ने कंगना रनौत के जल्द ठीक होने की कामना की। कुछ ने लिखा कि आप बहुत हिम्मती लड़की हो, आप जल्द ही इसे मात देकर वापस लौटोगी।

ट्विटर सस्पेंड
कंगना रनौत को ममता बनर्जी पर विवादित बयान देना मंहगा पड़ा था क्योंकि इसके बाद ट्विटर ने कार्रवाई करते हुए उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया था। जिसके बाद रोते हुए कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डालकर सफाई दी थी।

राष्ट्रपति शासन की मांग
कंगना रनौत ने ट्विटर के सीइओ पर भी निशाना साधते हुए बयान दिया था। साथ ही बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगवाने की मांग की थी।


Click it and Unblock the Notifications