सुशांत केस: पुलिस द्वारा भेजे समन का कंगना रनौत ने दिया जवाब, क्या अब करेंगी कोई खुलासा !
हाल में ही मुंबई पुलिस ने कंगना रनौत को समन एक बार फिर भेजा है। ऐसे में कंगना रनौत की लीगल टीम का जवाब सामने आया है। कंगना रनौत इन दिनों अपने परिवार के साथ मनाली में रह रही हैं। ऐसे में मुंबई ने दूसरा समन उनके घर भेजा। सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में पुलिस कंगना रनौत से पूछताछ कर सकती है। कंगना लंबे समय से सुशांत को लेकर सवाल भी खड़े कर रही हैं। वह खुद कह चुकी हैं कि वह बड़े खुलासे करेंगी अगर पुलिस ने उनसे पूछताछ करती है।
ऐसे में पुलिस के समन के बाद कंगना रनौत का जवाब सामने आया है। एक्ट्रेस की टीम ने कहा कि वह 17 मार्च से ही अपने घर पर हैं। कोरोना वायरस महामारी के चलते वह ट्रेवल नहीं कर सकती। उन्होंने अनुरोध किया कि वह सवाल उपलब्ध करवाएं और सुशांत सिंह राजपूत केस में वह जवाब देंगी।सुशांत केस में न्याय दिलवाने के लिए वह अपना जरूरी पक्ष रखेंगी।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications