Wrap up: खत्म हुई कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका की शूटिंग, हो गया रिलीज डेट का ऐलान
कंगना रनौत अभी तक फिल्म मणिकर्णिका की शूटिंग कर रही थीं और फिल्म काफी ज्यादा चर्चा में चल रही थी। बता दें कि फिल्म की शूटिंग अब खत्म हो चुकी है और एक रैपअप फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई है। इस फोटो में फिल्म की पूरी टीम स्टारकास्ट के साथ मौजूद है। गौरतलब है कि फिल्म की शूटिंग करीब एक साल से चल रही है और कई सारी बीच में विवाद भी हुए थी। फिलहाल अब शूटिंग पूरी हो गई है फिल्म की रिलीज डेट भी सामने आ गई है।
कंगना की फिल्म 25 जनवरी 2019 को रिलीज हो रही है जिसका इंतजार उनके फैंस काफी ज्यादा बेसब्री से कर रहें है। फिल्म मर्णिकर्णिका रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित है।

झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजों का अकेले सामना किया था और जीवन के अंत तक युद्ध में डटी रही थीं। उन्होंने अपनी सूझबूझ और बहादुरी से अंग्रेजों को नाकों चने चबवा दिये थे।
जाहिर है उनकी कहानी को पर्दे पर देखने के लिए सभी उत्साहित हैं। 115 करोड़ के बजट पर बनी यह फिल्म 2019 गणतंत्र दिवस पर रिलीज होने वाली है।
इस फिल्म के जरीए कंगना प्रोडक्शन के क्षेत्र में भी कदम रख रही हैं। लिहाजा, यह उनकी ड्रीम प्रोजेक्ट है। कंगना की जिंदगी की सबसे बड़ी फिल्म साबित हो सकती है क्योंकि कंगना ने इसके लिए काफी ज्यादा मेहनत की है।


Click it and Unblock the Notifications
