सुशांत सिंह राजपूत केस- रिया चक्रवर्ती के खिलाफ FIR, कंगना रनौत ने महेश भट्ट पर फिर साधा निशाना
सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ बिहार में शिकायत दर्ज करवा दी है। जिसके बाद इस पूरे मामले को एक नया मोड़ मिल गया है। रिया पर सुशांत के खिलाफ षडयंत्र रचने, उनका पैसा हड़पने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया है। एफआईआर के बाद से ही रिया चक्रवर्ती पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।
सुशांत के परिवार द्वारा किये गए एफआईआर ने सनसनी मचा दी है। लोग एक बार फिर पूरे केस को अलग नजरिये से देख रहे हैं। वहीं, अब कंगना रनौत ने इस मामले में फिर से महेश भट्ट पर निशाना साधा है।

कंगना ने रिया चक्रवर्ती समेत महेश भट्ट और मुंबई पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। अफवाहों की मानें तो रिया महेश भट्ट के करीबी हैं। फिल्म जलेबी की रिलीज़ के दौरान भी रिया और महेश भट्ट की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं और जिससे काफी सवाल उठे थे। इस केस में मुंबई पुलिस ने महेश भट्ट से पूछताछ भी की है।
(यदि आपको या आपके जानकारी में किसी व्यक्ति को मदद की जरूरत हो, तो अपने नजदीकी मानसिक स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। हेल्पलाइन- COOJ मेंटल हेल्थ फाउंडेशन: 0832-2252525, स्नेहा - 044-24640050/ 044-24640060, परिवर्तन: +91 7676 602 602 )


Click it and Unblock the Notifications