कंगना रनौत ने आमिर खान पर साधा निशाना, पुराने विवादित इंटरव्यू को किया शेयर और उठाए सवाल
आमिर खान का तुर्की की प्रथम महिला एमीन एर्दोगान से मुलाकात करना भारतीयों को पसंद नहीं आ रहा और इसीलिए उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। इस बीच कंगना रनौत ने भी आमिर खान पर निशाना साधा है। कंगना ने आमिर के एक पुराने वीडियो को शेयर किया, जिसमें आमिर कह रहे हैं कि उनकी पत्नी भले हिंदू हो, लेकिन उनके बच्चे सिर्फ इस्लाम का पालन करेंगे।
बता दें, आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के लिए तुर्की गए हुए हैं। जहां पर उन्होंने तुर्की के राष्ट्रपति की पत्नी एमीन एर्दोगन से मुलाकात की। और इस मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच चुका है।

दरअसल तुर्की के राष्ट्रपति ने जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के खिलाफ बयान दिया था। जिसके बाद से भारत और तुर्की के बीच के रिश्ते बीते कुछ समय से खराब हैं। ऐसे में आमिर के उनकी पत्नी से मिलने को राजनीतिक दृष्टिकोण दे दिया गया और उनका विरोध होना शुरू हो गया।


Click it and Unblock the Notifications