कंगना रनौत ने Sidharth Kiara की तारीफ करते हुए बाकी बॉलीवुड कपल्स को मारा ये ताना? चौंक जाएंगे आप!

कंगना रनौत अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर खबरों का हिस्सा रहती हैं और इस वक्त उन्होने सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी को लेकर कुछ बातें कहीं हैं। इन दोनों के अलावा उन्होने बॉलीवुड के कपल्स को बिना नाम लिए खरी खोटी सुनाई है। दरअसल कई दिनों से सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी को लेकर चर्चा है और बुधवार वाले दिन वो शादी के बंधन में बंध गए हैं।
इसके बाद कंगना रनौत ने दोनों की तारीफ करते हुए एक पोस्ट साझा किया है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल एक यूजर ने दोनों की तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, 'क्या ये दोनों डेट कर रहे थे?'
इसके जवाब में कंगना रनौत ने लिखा, ''हां, वे ब्रांड या मूवी प्रमोशन के लिए नहीं थे, उन्होने कभी भी लाइमलाइट के लिए बॉली रिलेशनशिप नौटंकी की डिमांड पर कभी ध्यान नहीं दिया ..... इतनी ईमानदारी और सच्चा प्यार, शानदार जोड़ा।''

ट्वीट खबरों का हिस्सा है
इस तरह से कंगना रनौत ने सिद्धार्थ और कियारा की तारीफ करते हुए बाकी बॉलीवुड जोड़ों को लेकर एक ताना जैसा मारा है और अब उनका ट्वीट खबरों का हिस्सा है।

कंगना रनौत अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं
बता दें कि कंगना रनौत अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं और इसके पहले उन्होने सिड और कियारा की काफी तारीफ की थी। कंगना रनौत ने कुछ समय पहले सिद्धार्थ और कियारा की जमकर तारीफ की थी और सोशल मीडिया पर उनका रिेएक्शन चर्चा में रहा था।

सिद्धार्थ और कियारा
बात करें सिद्धार्थ और कियारा की तो लंबे समय से दोनों डेट कर रहे थे लेकिन कभी भी उन्होने इस बाद को पब्लिकली कुबूल नहीं किया था।

दोनों का प्यार परवान चढ़ा
कियारा का कहना था कि वो सीधे शादी करने वाली हैं, जी हां, उनसे कई बार डेटिंग को लेकर सवाल किए गए थे। फिल्म शेरशाह में दोनों साथ नजर आए थे और ऐसा कहा जाता है कि उसी दौरान दोनों का प्यार परवान चढ़ा था।

बिजी होने वाले हैं
फिलहाल दोनों शादी के बाद अपने अपने काम पर बिजी होने वाले हैं क्योंकि इस साल कई दमदार प्रोजेक्ट्स नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications