कंगना रनौत ने क्यों साधा बॉलीवुड पर निशाना, अमिताभ बच्चन के इस गाने के साथ कही अपनी बात!
कंगना रनौत को लेकर मशहूर है वो अक्सर किसी ना किसी कारण खबरों का हिस्सा बनती रहती हैं और उनके बयान लगातार चर्चा में रहते हैं। लेकिन इस वक्त उनके कुछ पोस्ट काफी वायरल हो रहे हैं जो कि उन्होने बॉलीवुडीज को लेकर किए हैं। उन्होने बिना नाम लिए निशाना साधा है। कंगना रनौत ने इस दौरान इसलिए निशाना साधा क्योंकि महाराष्ट्र थिएटर्स खुलने का ऐलान हाल ही में हुआ था। इसके बाद लगातार मेकर्स अपनी फिल्मों की रिलीज डेट का ऐलान कर रहे हैं।
कंगना रनौत ने इसको लेकर एक मीम साझा किया है जहां पर इकट्ठा कई लोग ट्रेन के डिब्बे में घुसने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होने लिखा.. "महीनों तक सो रहे बॉलीवुड के लोग अब अचानक रिलीज की तारीखों की घोषणा कर रहे हैं जैसे लोगों के उनकी फिल्में देखने के अलावा कोई और काम नहीं है।''

इसके अलावा उन्होने लिखा... "यह हम जैसे लोगों के लिए एक अच्छा समय है। हमें सोलो रिलीज़ नहीं मिलती, हमें पर्याप्त स्क्रीन नहीं मिलती। और अगर हम करते भी हैं तो हमें अच्छे शो नहीं मिलते।
बड़े स्टूडियो और माफिया का प्रदर्शकों और मल्टीप्लेक्स पर पूरा नियंत्रण है। केवल एक चीज जिस पर हम भरोसा करते हैं वह है अच्छी कहानी.. वर्तमान स्थिति के साथ, उन सभी माफियाओं के लिए जो बिग बी गाना गाने का विरोध नहीं कर सकते,
जो बकवास फिल्में बनाते हैं, लेकिन जोड़-तोड़ और एकाधिकार के कारण बड़ी संख्या में हैं। खैर, ये रहा गाना आप सभी के लिए... अपनी तो जैसे तैसे कट जाएगी, आपका क्या होगा जनाबे आली।''


Click it and Unblock the Notifications