..................... Kangana Ranaut targeted Aamir Khan, shared the post calling the actor 'poor' - Hindi Filmibeat

कंगना रनौत ने आमिर खान पर साधा निशाना, एक्टर को 'बेचारा' कह कर साझा किया पोस्ट

Kangana

बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत अपने विवाद और बयानों के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस हमेशा ही कोई ना पंगा लेती रहती है, बिना किसी ने डरे बहुत ही वेबाक अंदाज से अपनी बात रखती हैं। इस बार कंगना के निशाने पर सुपरस्टार आमिर खान आए हैं और इसीलिए कंगना ने आमिर को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की है।

दरअसल बात ऐसी है कि, आमिर खान से हाल ही में एक सवाल पूछा गया कि राइटर शोभा डे की भूमिका के लिए कौन सी अभिनेत्री परफेक्ट हैं, जिसके जवाब में आमिर ने इंडस्ट्री की कई एक्ट्रेस के नाम लिए, जिनमें दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट के नाम शामिल थे।

आमिर खान ने कहा कि ये अभिनेत्रियां इस किरदार को बखूबी निभा सकती हैं, लेकिन इस बीच शोभा डे ने उन्हें रोकते हुए कहा कि आप एक एक्ट्रेस का नाम लेना भूल रहे हैं, जिनका नाम कंगना रनौत है। आमिर ने शोभा की बात पर हामी भरी और कहा कि कंगना बेहतरीन एक्ट्रेस हैं और वह इस किरदार को बखूबी निभा सकती हैं।

कंगना ने आमिर के इस वीडियो को ट्वीट करते हुए 'बेचारा' लिखा। एक्ट्रेस ने लिखा कि बेचारा आमिर खान... हा हा, आपने ऐसा दिखाने की पूरी कोशिश की, जैसे आपको पता ही नहीं है कि मैंने तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीता है। आपने जिन अभिनेत्रियों का जिक्र किया है, उनमें से कोई नहीं है। इसके बाद एक्ट्रेस ने शोभा डे को धन्यवाद देते हुए लिखा कि @DeShobhaa जी मुझे आपका किरदार निभाना अच्छा लगेगा।

खैर कंगना ने जैसे ही सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा की उसके कुछ देर बाद ही वायरल हो गई। इसके बाद कुछ लोगों ने कंगना का सपोर्ट किया तो कुछ ने फिर से कंगना को ही ट्रोल किया। एक बात तो कहनी पड़ेगी कि कंगना रनौत किसी से नहीं डरती हैं।

Read more about: kanganaranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X