खुद के शपथ ग्रहण से पहले कंगना रनौत ने बॉलीवुड सेलेब्स को बांट दिए मंत्रालय, करण जौहर को दी ये जिम्मेदारी

Kangana Ranaut Karan Johar

Kangana Ranaut Viral Video: हाल ही में लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजा सामने आए और आपको बता दें कि इस बार कई सारे बॉलीवुड एक्टर्स ने चुनाव लड़ा। इस लिस्ट में कंगना रनौत का भी नाम शामिल था और वह हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से राजनीतिक मैदान में उतरी थी। इसके बाद में वह लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है और वह जीत भी गई है।

लेकिन अब कंगना रनौत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जब वह कपिल शर्मा के शो पर पहुंची थी। जहां पर कपिल शर्मा के सवालों का कंगना ने बहुत ही बखूबी जवाब दिया। इसके बाद कपिल शर्मा ने सवाल किया कि "हमारा देश एक लोकतांत्रिक देश है। अगर आपको फिल्म इंडस्ट्री का प्राइम मिनिस्टर बना दिया जाए तो बाकी के जो एक्टर्स हैं कौन-से लोग हैं जिन्हे आप यह मंत्रालय देना चाहेंगी?"

कपिल शर्मा ने इस पर सवाल किया कि इनफॉरमेशन ओर ब्रॉडकास्टिंग के लिए आप किसे चुनेंगी। जिस पर कंगना रनौत करण जौहर का नाम लेती है। इसके बाद हर कोई हंसने लगता है। फिर कंगना रनौत रहती है कि उन्होंने खुद बताया हुआ है कि उन्हें चुगली बाजी करना बहुत अच्छा लगता है और इसके लिए उन्होंने एक शो भी बनाया हुआ है।

कंगना रनौत ने आगे कहा कि इस शो में वह खुलेआम चुगली बाजी करते हैं और वह पूछते हैं कि पैंट के अंदर चड्डी का क्या रंग है, क्या चल रहा है। अगर आप ऐसी सिचुएशन में उसके बिस्तर पर से उठेंगे तो उसकी पत्नी के साथ क्या करेंगे? इसीलिए उनसे अच्छा कोई भी इस डिपार्टमेंट को देख नहीं सकता है।

कपिल शर्मा ने फिर कंगना से पूछा कि अगर आप हेल्थ डिपार्टमेंट किसको देना चाहती हैं? जिस पर अभिनेत्री ने जवाब दिया अक्षय कुमार...। वह 53 के हो चुके हैं और वह एक ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने आज तक शराब को हाथ नहीं लगाया। वह किसी पार्टी में भी जाते हैं तो 9 बजे वहां से वापस आते हैं और 10 बजे कर सो जाते हैं। जिस तरह से उन्होंने खुद को फिट रखा है वह एक योग है और तपस्या है।

Read more about: kangana ranaut karan johar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X