मेरा स्वभाव ऐसा ही है, कुछ गलत होता है तो मैं भिड़ जाती हूं, बर्दाश्त नहीं करती- कंगना रनौत
कंगना रनौत इस समय फिल्म पंगा के प्रमोशन को लेकर काफी ज्यादा बिजी हैं। इस फिल्म के ट्रेलर को लेकर लगातार चर्चा हो रही है और लोगों ने इसको काफी ज्यादा पसंद किया है। बता दें कि ये फिल्म उस महिला पर आधारित है जो कि शादी के बाद फिर से अपना करियर एक कबड्डी प्लेयर की तरह शुरु करना चाहती है लेकिन उसकी उम्र को लेकर लोग उसपर तानाकशी करते हैं। हालांकि उनका बेटा और पति उसको सपोर्ट करता है।
इस फिल्म में कंगना रनौत के अलावा ऋचा चड्ढा, जस्सी गिल और नीना गुप्ता लीड रोल में हैं। फिल्म को अश्विनी अय्यर तिवारी ने निर्देशित किया है जो कि काफी शानदार फिल्म बनाने के लिए मशहूर हैं।

फिल्म पंगा को लेकर हाल ही एक प्रेस कॉफ्रेंस में कंगना रनौत ने मीडिया से बात करते हुए उनके सवालों के जवाब दिए हैं जो कि काफी शानदार है। डालिए एक नजर..


Click it and Unblock the Notifications