..................... Kangana Ranaut talks about controversies and more on Simran trailer Launch - Hindi Filmibeat

"मेरी एक फिल्म FLOP हो गई और प्लान करके सब मुझ पर चढ़ने लगे!"

कंगना रनौत का सिमरन टीज़र लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान कंगना रनौत ने खुलकर काफी चीज़ों के बारे में बात की। हर कंट्रोवर्सी से लेकर फ्लॉप और हिट होने तक कंगना ने हर चीज़ के बारे में खुलकर बात की।

उनकी यही बेबाकी मीडिया को हमेशा से पसंद है और आज भी कुछ अलग नहीं हुआ। कंगना ने बेबाकी से ही सारे सवालों के जवाब दिए और जिस जिस को जो जो सुनना था, वो सुना भी दिया।

kangana-ranaut-talks-about-controversies-more-on-simran-trailer-launch

कंगना ने सिमरन ट्रेलर लॉन्च के दौरान, फिल्म के राइटिंग क्रेडिट्स को लेकर हुई कंट्रोवर्सी पर बात करते हुए कहा कि वो जानबूझकर प्लांट की गई थी। अपूर्व ने वो चिट्ठी तब लिखी जब रंगून फ्लॉप हुई।

कंगना ने आगे कहा कि अपूर्व ने वो चिट्ठी केवल मुझे टार्गेट करने के लिए लिखी थी जो कि बहुत ही गंदे तरीके का खेल था। अपनी अगली फिल्म के बारे में बात करते हुए कंगना ने कहा कि मणिकर्णिका के बाद मैं अपनी फिल्म डायरेक्ट करूंगी। मेरी स्क्रिप्ट तैयार है।

डायरेक्टर हंसल मेहता ने बताया कि वो गैंग्स्टर के बाद ही कंगना को एक फिल्म में लेना चाहते थे लेकिन कंगना ने मना कर दिया। वैसे कंगना और कंट्रोवर्सी साथ ही साथ चलती हैं। जानिए बॉलीवुड में किस किस से हो चुका है कंगना का पंगा -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X