अमिताभ बच्चन ने सुशांत के लिए इंसाफ नहीं मांगा, वो इतना डरे हुए हैं तो बाकी लोग क्या करेंगे- कंगना
सुप्रीम कोर्ट ने सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई जांच का आदेश दे दिया है। कंगना रनौत ने इसी सिलसिले में एक बार फिर से इस पूरे केस को लेकर अपनी राय जाहिर की। कंगना इस केस की शुरुआत से ही मूवी माफिया पर अपनी तीखी टिप्पणी करती आयी हैं।
जहां पर मुंबई पुलिस की जांच के साथ उन्होंने नेपोटिज्म का मामला तेजी से उठाया था। वहीं सुशांत केस पर कई बिग स्टार्स की चुप्पी पर भी कंगना रनौत ने सवाल खड़ा किया। इस बार कंगना रनौत ने अमिताभ बच्चन पर सवाल उठाया है।

कंगना ने कहा है कि सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले महानायक राम मंदिर के भूमि पूजन से लेकर सुशांत सिंह राजपूत केस पर चुप कैसे हैं? गौरतलब है कि इससे पहले कंगना रनौत ने आमिर खान और अनुष्का शर्मा को भी सुशांत केस में अपनी राय जाहिर ना करने पर घेरा है। हालांकि अमिताभ बच्चन की मौजूदगी पर कई बड़े सवाल कंगना रनौत ने खड़े किए हैं।


Click it and Unblock the Notifications