कंगना रनौत का भड़का गुस्सा- जिहाादियों ने हाइजैक कर लिया, 2024 चुनाव बीजेपी के लिए बड़ा खतरा
कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर हमेशा से ही हर विषय पर अपना खुले आम मत रखा है। इस बार भी एक्ट्रेस ने अपना पक्ष रखते हुए बीजेपी के आगामी चुनाव के संबंध में पोस्ट लिखा है जो कि तेजी से वायरल हो रहा है। कंगना ने इस बार सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म पर मौजूद यूजर्स पर भी सवाल उठाया है।
बल्कि इसे कम्यूनिस्टों और जिहादियों का अड्डा बताते हुए आने वाले चुनाव में बीजेपी के लिए खतरा बता डाला है।कंगना रनौत हमेशा से अपने सोशल मीडिया के पोस्ट को लेकर चर्चा में रही हैं इस बार भी एक्ट्रेस ने अपनी बात रखते हुए कहा है कि बीजेपी के लिए 2024 चुनाव में यह बड़ा खतरा बन सकता है।

कंगना रनौत एक बार फिर से अपने इस इंस्टाग्राम पोस्ट से छाई हुई हैं। आपको बता दें कि कंगना काफी लंबे समय से बीजेपी का पक्ष खुले आम लेती रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications