'लव जिहाद' कानून का विरोध करने पर भड़की कंगना रनौत- एक महिला के साथ धोखा होता है
एक्ट्रेस कंगना रनौत इस साल सिर्फ अपने सोशल मीडिया पोस्ट के कारण चर्चा में रही हैं। कंगना रनौत ने देश और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हर मसले पर अपनी राय जाहिर करने से पीछे नहीं हटी हैं। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया है।
जहां पर लव जिहाद वाले मामले को लेकर कंगना ने अपना समर्थन दिखाया है। कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर नाम और धर्म छिपाकर हिंदू लड़की को फंसाकर शादी करने की खबर को शेयर करते हुए एक सवाल पूछा है।

कंगना रनौत ने साफ तौर पर लिखा है कि लव जिहाद के कानून से लोगों को परेशानी क्या है? उन्होंने इसके लिए सभी के सामने एक उदाहरण भी पेश किया है। बता दें कि अपने इस मैसेज के जरिेए कंगना रनौत ने लव जिहाद को लेकर यूपी समेज कई राज्य सरकारों की ओर से कानून बनाए जाने का समर्थन किया है।


Click it and Unblock the Notifications