थलाइवी को लेकर हुई ऐसी हरकत फिर भड़कीं कंगना रनौत ने लिया बॉलीवुड माफिया का नाम

By Filmibeat Desk

कंगना रनौत अपने बेबाक बयान को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। इस बार भी कंगना रनौत ने बॅालीवुड माफिया का नाम लेते हुए एक पोस्ट शेयर किया है जो कि चर्चा में आ गया है। कंगना रनौत ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म थलाइवी पर बॅालीवुड की चुप्पी पर इस पोस्ट में सवाल उठा है और बताया है कि उनके काम की तारीफ नहीं की गई।

कंगना रनौत की थलाइवी को नेटफ्लिक्स पर शुक्रवार रात को रिलीज किया गया है। फैंस इस फिल्म में कंगना रनौत की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म को मिल रही बेहतरीन प्रतिक्रिया पर बॅालीवुड ने चुप्पी साध रखी है। जो कि कंगना रनौत को पसंद नहीं आ रही है। इसका इशारा कंगना रनौत ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट दिया है।

Kangana ranaut

कंगना रनौत ने साफ तौर पर कहा है कि कला का सम्मान करते हुए अपने आपसी मतभेद को एक तरफ रखना चाहिए। कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए एक पोस्ट भी शेयर किया है। कंगना रनौत ने लिखा है कि इस बीच इंतजार कर रही हूं कि बॅालीवुड माफिया हमारे वैचारिक और राजनैतिक मतभेदों को दरकिनार करके जैसे मेरे लिए सच्ची कला की तारीफ करना मुश्किल नहीं है।

कंगना रनौत ने बोला घटिया सियासत

कंगना रनौत ने बोला घटिया सियासत

कंगना रनौत ने आगे लिखा है कि वैसे भी वो घटिया सियासत और जज्बात से ऊपर उठकर कला की जीत होने देंगे। थलाइवी को हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु में भी रिलीज किया गया। रिलीज से पहले कंगना रनौत की इस फिल्म को करोड़ों में खरीदा गया। रिपोर्ट अनुसार सैटेलाइट, डिजिटल और संगीत के अधिकारों से 85 करोड़ से अधिक की कमाई की है।

थलाइवी की जमकर तारीफ

थलाइवी की जमकर तारीफ

याद दिला दें किथलाइवी को हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज हुई है। रिलीज के बाद से ही कंगना रनौत की थलाइवी को करोड़ों का फायदा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार थलाइवी की सैटेलाइट, डिजिटल और संगीत के अधिकारों के लिए बड़ी कमाई मिली है। रिलीज से पहले ही थलाइवी की 85 करोड़ की कमाई हो गई है।

धाकड़ और तेजस से कंगना रनौत मचायेंगी धूम

धाकड़ और तेजस से कंगना रनौत मचायेंगी धूम

थलाइवी के बाद कंगना रनौत की आगामी फिल्म धाकड़ है। कंगना रनौत की धाकड़ में अर्जुन रामपाल,दिव्या दत्ता और शारिब हाशमी भी खास भूमिका में नजर आयेंगे। धाकड़ फिल्म चाइल्ड ट्रैफिकिंग पर जुड़ी हुई है। धाकड़ के साथ तेजस भी कंगना रनौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म में से एक है। तेजस में कंगना रनौत एक महिला एयरफोर्स अफसर की भूमिका निभा रही हैं। थलाइवी के बाद तेजस, धाकड़ भी कंगना रनौत की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X