पीएम मोदी का सपोर्ट करने पर कंगना रनौत ने उड़ाई ममता बनर्जी की खिल्ली- 'इसका भी दिमाग ठिकाने आया..'

Kangana Ranaut Lashes Out On Mamta Banerjee: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत सांसद बनते ही अपनी बेबाक शैली को लेकर और भी ज्यादा मुखर हो गई हैं। पहले जहां ये हसीना बॉलीवुड सेलेब्स और फिल्म मेकर्स का कच्चा चिट्ठा खोलने के लिए मशहूर थीं वहीं अब कंगना रनौत बड़े बड़े नेताओं और विपक्षियों पर खुलकर निशाना साधती हैं। ऐसे में इस बार कंगना रनौत ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को आड़े हाथों लिया है।
दरअसल, पीएम मोदी की धुर विरोधी मानी जाने वाली ममता बनर्जी ने बांग्लादेश के हालातों पर बात करते हुए पीएम मोदी के फैसला का समर्थन करने की बात कही है। ऐसे में कंगना ने इसी को लेकर टिप्पाणी की है।
शेख हसीना के बांग्लादेश की पीएम पद से इस्तीफा देने और वहां अंतरिम सरकार बनाने के बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "मैं बंगाल के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करती हूं। किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। यह दो लोगों के बीच का मामला है।" देश, केंद्र सरकार जो भी फैसला लेगी हम उसका समर्थन करेंगे।"
ममता बनर्जी के इस बयान को शेयर करते हुए कंगना रनौत ने लिखा, "इसका भी दिमाग ठिकाने आया... इसको पता है कि इसका नंबर सबसे पहले आएगा। जो रिफ्यूजी को वोट बैंक के लिए पाला है इसने वही कतार लेकर आएंगे!!! अब आए इसको प्राइम मिनिस्टर याद... वाह ममता दीदी वाह!! और क्या उम्मीद की जा सकती है ऐसे लोगों से... लेकिन इसमें कोई दोराय नहीं राम राज्य की शरण में जो भी आएगा वो सुरक्षित रहेगा..."
जानकारी के लिए आपको बता दें कि कंगना रनौत सोशल मीडिया पर सभी मुद्दों पर अपनी राय शेयर करती रहती हैं। इन दिनों ये हसीना हिमाचल में आई बाढ़ के कारण हुई तबाही का जायजा ले रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
