कंगना रनौत ने अक्षय कुमार, अजय देवगन से लेकर बिग बी पर कसा तंज, कहा, वो मेरी फिल्में कभी प्रमोट नहीं करेंगे
कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली हैं। बीते दिन सलमान खान ने फिल्म को सोशल मीडिया पर प्रमोट भी किया था, जिस पर कंगना ने आभार व्यक्त किया था। हाल ही में जब कंगना से पूछा गया कि क्या आपको लगता है कि बॉलीवुड में भाईचारा है? तो उन्होंने अक्षय कुमार, अजय देवगन समेत अमिताभ बच्चन पर तंज कसा।
कंगना रनौत ने मिरर नाउ से बात करते हुए कहा, "अजय देवगन कभी मेरी फिल्मों को प्रमोट नहीं करेंगे। वह बाकी अन्य फिल्मों को सपोर्ट कर सकते हैं, उनको बढ़ावा देंगे लेकिन मेरी फिल्म का प्रचार कभी नहीं करेंगे।'' बता दें, अजय देवगन और कंगना ने वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई (2010), रास्कल्स (2011), और तेज (2012) जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।

इसके बाद कंगना अक्षय कुमार के बारे बताते हुए कहा, अक्षय कुमार ने मुझे चुपचाप फोन कर कहा कि मुझे आपकी फिल्म थलाइवी बहुत अच्छी लगी, लेकिन वह कभी मेरे फिल्म के बारे में कुछ ट्विट नहीं करेंगे।
जब कंगना से पूछा गया कि उन्हें इसके पीछे क्या वजह लगती है.. तो उन्होंने कहा मुझे नहीं पता उनका ऐसा रवैया क्यों है! यह आपको उनसे पूछना चाहिए।

क्या अजय देवगन मेरी फिल्म करेंगे?
कंगना ने आगे कहा, "अजय देवगन जाते हैं और एक फीमेल सेंट्रिक फिल्म में भूमिका निभाते हैं। लेकिन क्या वह मेरी फिल्म में ऐसा करेंगे? मैं अधिक से अधिक आभारी रहूंगी और अगर वह ऐसा करते हैं तो। अगर वह मेरी फिल्म का समर्थन करते हैं जैसा अर्जुन रामपाल ने किया। बेशक, यह बिल्कुल स्पष्ट है कि वे नहीं चाहते हैं।"

मैं सभी का समर्थन करती हूं
एक्ट्रेस ने कहा,मुझे लगता है कि सभी अभिनेताओं को मेरा समर्थन करना चाहिए क्योंकि मैं उनका समर्थन करती हूं। मुझे शेरशाह पसंद आई थी, मैंने उसे लेकर ट्विट किया। मुझे जो फिल्म पसंद आती है, मैं उसे प्रमोट करती हूं। क्योंकि ये सिर्फ मेरे या उनके बारे में नहीं है.. ये सिनेमा के बारे में है।

मिस्टर बच्चन ने मेरी फिल्म का ट्रेलर ट्विट कर डिलीट कर दिया
कंगना ने अमिताभ बच्चन के हालिया ट्विट डिलीट करने का उदाहरण देते हुए कहा, "मिस्टर बच्चन ने मेरा ट्रेलर ट्विट किया और तुरंत इसे डिलीट कर दिया। आपको इसका जवाब उनसे पूछना चाहिए।"

सलमान खान को कहा धन्यवाद
हाल ही में सलमान खान ने धाकड़ को सोशल मीडिया पर प्रमोट किया था। जिसके बाद कंगना ने सलमान की पोस्ट को फिर से शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, '' थैंक्य यू, मेरे दबंग हीरो, हार्ट ऑफ गोल्ड....मैं फिर अब कभी नहीं कहूंगी कि मैं इस इंडस्ट्री में अकेली हूं...पूरी धाकड़ टीम की ओर से धन्यवाद।"


Click it and Unblock the Notifications