Kangana Ranaut Slap VIDEO: कंगना रनौत को एयरपोर्ट पर CISF गार्ड ने जड़ा थप्पड़, हिरासत में जवान

Kangana Ranaut Slapped

CISF Guard Slapped Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत इन दिनों जहां अपनी चुनावी जीत के जश्न में डूबी है तो वहीं उनकी खुशियों में खटास सी आ गई है। दरअसल, कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF के गार्ड ने थप्पड़ मारा है। एक्ट्रेस ने आरोप लगाते हुए सख्त एक्शन लेने की मांग की हैं। थप्पड़ मारने वाली गार्ड का नाम कुलविंदर कौर बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार इस जवान को इस हरकत के लिए हिसात में ले लिया गया है।

कंगना रनौत ने सुबह ही अप्टेड दिया था कि वो दिल्ली के लिए रवाना हो रही है। कंगना रनौत के राजनीतिक सलाहकार की मानें तो चंडीगढ़ एयरपोर्ट के अंदर सीआईएसएफ की महिला गार्ड ने पर कंगना रनौत को थप्पड़ मारा।

दिल्ली पहुंचने के बाद कंगना का वीडियो भी सामने आ चुका है। इस दौरान हसीना काफी खराब मूड में दिखाई दे रही हैं। कंगना दिल्ली एयरपोर्ट पर हाई सिक्योरिटी और मीडिया से घिरी दिखाई दे रही थीं। हालांकि उन्होंने इस मुद्दे पर कोई भी कमेंट नहीं किया है।

कंगना ने मांग की है कि सीआईएसएफ गार्ड को हटाया जाना चाहिए और उनके खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जानी चाहिए। दावा है कि सीआईएसएफ गार्ड कंगना रनौत के किसान आंदोलन के खिलाफ बात करने को लेकर नाराज थी।

बता दें कि मंडी लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुनी गईं बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत आज दिल्ली जा रही हैं। गुरुवार को अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन में एक तस्वीर भी शेयर कीं। वह अपनी कार में बैठी और दिल्ली की यात्रा करती हुई अपनी तस्वीर। उन्होंने तस्वीर पर लिखा, "संसद के लिए जा रही हूं। मंडी की सांसद।

कंगना मंडी निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली कंगना ने विक्रमादित्य सिंह को 74755 वोटों से हराया था। कंगना को कुल 5,37,022 वोट मिले थे। इस लोकसभा चुनाव में एनडीए को 240 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, एनडीए के हिस्से के रूप में एन चंद्रबाबू नायडू और नीतीश कुमार के समर्थन से केंद्र में सरकार बनाने के लिए तैयार है। गठबंधन। नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।

Read more about: kangana ranaut bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X