Kangana Ranaut ने Karan Johar पर एक बार फिर साधा निशाना, बोलीं- आगे आगे देखो होता है क्या

By Filmibeat Desk

kangana-ranaut-takes-a-dig-at-karan-post-his-cryptic-note-writes-bullied-and-insulted-me

Recommended Video

Kangana Ranaut ने Karan Johar की फिर लगाई क्लास, Cryptic Post पर बोलीं आगे आगे देखो होता है क्या?

Kangana Ranaut- Karan Johar: कंगना रनौत और करण जौहर का कोल्ड वॉर सालों से चला आ रहा है। हाल ही में करण को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा था। उन पर आरोप लगाया जा रहा था कि उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा के करियर को बर्बाद करना चाहा था। इन दावों के बीच करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था, जिस पर अब कंगना ने रिएक्शन दिया है।

करण जौहर का पोस्ट

करण ने अपने पोस्ट में लिखा लिखा, "लगा लो इल्जाम...हम झुकने वालों में से नहीं हैं, झूठ के बन जाओ गुलाम...हम बोलने वालों में से नहीं....जितना नीचा दिखाओगे.. जितने आरोप लगाओगे...हम गिरने वालों में से नहीं..हमारा करम हमारी विजय है..आप उठा लो तलवार.. हम मरने वालों में से नहीं..।"

कंगना रनौत का रिएक्शन

करण के इसी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना रनौत ने लिखा, "एक वक्त था जब चाचा चौधरी नेपो माफिया के साथ नेशनल टीवी पर मेरी बेइज्जती की थी, क्योंकि मैं अंग्रेजी नहीं बोल पाती थी... आज इनकी हिंदी देख के ख्याल आया। अभी तो सिर्फ तुम्हारी हिंदी सुधरी है.. आगे देखो होता है क्या।"

ये है मामला

कुछ दिनों पहले करण का एक पुराना वीडियो ऑनलाइन सामने आया था, जिसमें उन्होंने मजाक में कहा था कि वह अनुष्का शर्मा के करियर की 'मर्डर' करना चाहते थे। करण को शुरू में अनुष्का की तस्वीरें पसंद नहीं आईं थीं, जब वह आदित्य चोपड़ा की रब ने बना दी जोड़ी में अपनी शुरुआत करने वाली थीं। ऐ दिल है मुश्किल के प्रमोशन के दौरान अनुष्का और करण दोनों ने मीडिया से बातचीत के दौरान खुलकर इस बारे में बात की। अनुष्का ने तब मजाक में कहा, करण ने उनका करियर शुरू होने से पहले ही 'खत्म' करने की कोशिश की थी।

Read more about: kangana ranaut karan johar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X