तनिष्क ऐड को कंगना रनौत ने बताया लव जिहाद, स्वरा भास्कर से लेकर ऋचा चड्ढा का भी आया रिएक्शन
हाल में ही ज्वैलरी ब्रांड तनिष्क का एक नया विज्ञापन वीडियो रिलीज किया गया। लेकिन सोशल मीडिया पर इस विज्ञापन को लेकर गहमागहमी बढ़ गई और इतना विवाद हो गया कि कंपनी को इस विज्ञापन को हटाना पड़ा। हालांकि तनिष्क ऐड के वीडियो पर बॉलीवुड सितारों की मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आईं। जहां कंगना रनौत ने इस ऐड का विरोध कर इसे लव जिहादी बताया तो वहीं विनोद कापड़ी, ऋचा चड्ढा, स्वरा भास्कर ने इसका समर्थन किया।
पहले तनिष्क पर उठे विवाद को जान लेते हैं। दरअसल मशहूर ज्वेलरी ब्रांड तनिष्क (Tanishq) ने नया विज्ञापन जारी किया। इस ऐड को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। सोशल मीडिया पर यूजर्स इस ऐड पर भड़क भी गए और बॉयकॉट तनिष्क ट्रेंड करने लगा। इसके पीछे यूजर्स ने ये कारण दिया कि इस ऐड में हिंदू लड़की और मुस्लिम लड़के से शादी करना दिखाया गया है। इसे लव जिहाद से जोड़ा गया और विरोध किया गया।


Click it and Unblock the Notifications