..................... कंगना रनौत ने दिया था नेपोटिज़्म का साथ, तापसी पन्नू ने दिए वीडियो सुबूत | kangana ranaut supported nepotism, tapsee pannu presents video proofs - Hindi Filmibeat

नेपोटिज़्म तो कोटा जैसा है, मेरे पास भी था - तापसी पन्नू ने शेयर किए कंगना के पुराने वीडियो

तापसी पन्नू और कंगना रनौत के बीच अर्णब गोस्वामी के साथ कंगना रनौत के इंटरव्यू के बाद से ही जंग छिड़ी हुई हैं। इस इंटरव्यू में कंगना ने नेपोटिज़्म पर बात करते हुए कहा कि तापसी पन्नू जैसे बाहरी लोग आज तक बी ग्रेड और काम के अभाव में जी रहे एक्टर्स हैं क्योंकि इन्हें नेपोटिज़्म से कोई दिक्कत ही नहीं है।

Recommended Video

Kangana Ranaut के बी ग्रेड वाले बयान के समर्थन में Payal Rohatgi,Taapsee reacts to that |FilmiBeat

लेकिन इस बार तापसी पन्नू ने कंगना रनौत की बातों का सीधा सीधा जवाब देने की ठानी है और कल से वो यही कर रही हैं। हालांकि अब उन्होंने एक ट्वीट के साथ ये बहस खत्म कर दी है। तापसी ने लिखा - खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी। मैं ये बहस खत्म करती हूं।

kangana-ranaut-supported-nepotism-sooraj-pancholi-on-jiah-khan-suicide-tapsee-pannu-presents-video

लेकिन इसके पहले तापसी ने परत दर परत कंगना रनौत की दोहरी मानसिकता और ढोंगीपन लोगों के सामने रखने की पूरी कोशिश की। तापसी ने कुछ वीडियो ट्वीट किए जिनमें कंगना नेपोटिज़्म में कोई बुराई नहीं देखती हैं और कई ऐसी बातों का समर्थन करती और बोलती दिख रही हैं जिनके वो खिलाफ हैं।

वहीं तापसी ने एक ट्वीट रिट्वीट किया जिसके मुताबिक 2017 में जब पद्मावती के दौरान दीपिका पादुकोण को जान से मारने की धमकी दे दी गई थी तो शबाना आज़मी ने सबको एक पिटीशन साइन करने को कहा लेकिन कंगना ने ये पिटीशन साइन करने से मना कर दिया था।

वहीं तापसी ने एक ट्विटर यूज़र की बात का समर्थन करते हुए कहा कि कंगना करण जौहर द्वारा अपनी बेइज़्जती होने और सुशांत की बेइज़्जती होने के खिलाफ आवाज़ उठा रही हैं लेकिन उसी नेशनल टीवी पर वो स्वरा भास्कर और तापसी पन्नू को बी ग्रेड एक्ट्रेस और काम के भूखे लोग बोल कर बेइज़्जती कर सकती हैं।

तापसी ने इस बात का जवाब देते हुए कहा कि मुझे लगता है कि लोग समझ पा रहे हैं कि कैसा लगता है। हमारा रिएक्शन अलग हो सकता है लेकिन किसी की भी बेइज़्जती करना तो बेइज़्जती ही होती है और इस पर आवाज़ उठानी ही चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X