पायल घोष के समर्थन में कंगना रनौत ने किया ट्वीट, अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी की मांग की
सुशांत मामले में टिप्पणी करने को लेकर हाल में ही फरीदाबाद के यूट्यूबर साहिल चौधरी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर साहिल चौधरी को रिहा करने की लगातार मांग चल रही है। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने इस मामले पर ट्वीट किया। वहीं पायल घोष को लेकर भी कंगना रनौत ने एक बार फिर प्रतिक्रिया दी है। कंगना रनौत ने साहिल चौधरी को रिहा और अनुराग कश्यप को गिरफ्तार किये जाने की मांग की। साथ ही कांग्रेस पर हमला बोला।
कंगना रनौत ने ट्वीट किया, मुंबई में ये क्या गुंडाराज चल रहा है। कोई भी दुनिया के सबसे अयोग्य सीएम और उसकी टीम से सवाल नहीं कर सकता क्या? ये हमारे लिए क्या कर रहे हैं। ये हमें मार रहे हैं और घर तोड़ रहे हैं। कांग्रे बताओ कौन इसके लिए जवाबदेही है।
अगले ट्वीट में कंगना रनौत ने किसी ने अचानक साहिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। ये लोकतांत्रिक अधिकार है और इसे देखते साहिल को जेल भेज दिया लेकिन पायल घोष ने अनुराग कश्यप के खिलाफ कई दिन पहले रेप का केस दर्ज करवाया लेकिन वह तो आराम से घूम रहे हैं। क्या ये है सब कांग्रेस।


Click it and Unblock the Notifications











