'भूखे भेड़ियों से भरा है बॉलीवुड' कंगना रनौत ने अनुराग कश्यप पर साधा निशाना, दिया पायल घोष का साथ
एक्ट्रेस पायल घोष ने बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। इन आरोपों के बाद अनुराग कश्यप के समर्थन में तापसी पन्नू, सुरवीन चावला, ऋचा चड्ढा, राधिका आप्टे समेत कई स्टार्स सामने आए। वहीं कंगना रनौत जैसी अभिनेत्री ने पायल घोष का साथ दिया। उन्होंने एक बार फिर बॉलीवुड पर हमला बोला। कंगना ने कहा कि बॉलीवुड भूखे भेड़ियों से भरा हुआ है।
कंगना रनौत ने ट्वीट करके अनुराग कश्यप के जरिए पूरे बॉलीवुड पर निशाना साधा। कंगना ने कहा कि अनुराग बहुत कुछ करने में सक्षम हैं जो पायल घोष को राय दे रहे हैं कि उन्होंने अपने साथियों को धोखा दिया। कंगना ने कहा कि बॉलीवुड कई मीटू आरोपियों से भरी हुई है।
कंगना ने लिखा कि जितना मैं जानती हूं कि अनुराग ने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि वह विभिन्न लोगों के साथ शादी करने के बावजूद कभी भी एक के साथ वह नहीं रह सके थे। अनुराग ने जो किया वह बॉलीवुड में बेहद आम है। आउटसाइडर्स लड़कियों के साथ जो स्ट्रगल कर रही हैं उनके साथ सेक्स वर्कर की तरह व्यवहार किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











