कंगना रनौत का महात्मा गांधी पर हमला- दूसरा गाल आगे करने से आजादी नहीं मिलती, जलाया एक्ट्रेस का पुतला

By Filmibeat Desk

बॅालीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के भीख में मिली आजादी के बयान के बाद अब एक नया विवाद महात्मा गांधी को लेकर खड़ा हो गया है। कंगना रनौत ने महात्मा गांधी का मजाक उड़ाया है। जिसके बाद देश में उनका कड़ा विरोध हो रहा है। कंगना रनौत के खिलाप जयपुर में शिकायत दर्ज की गई है। साथ ही कई शहरों में कंगना रनौत का पुतला भी जलाया गया है।

मंगलवार को कंगना रनौत ने महात्मा गांधी के अहिंसा मंत्र पर तीखी टिप्पणी की है। महात्मा गांधी पर बयान देते हुए कंगना रनौत ने कहा है कि दूसरा गाल आगे करने पर भीख मिलती है न कि आजादी। कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लेख साझा किया है। इस आर्टिकल की हेडलाइन में लिखा है कि या तो आप गांधी के फैन हो सकते हैं या फिर नेताजी के समर्थक।

Kangana ranaut

आप दोनों के समर्थक नहीं हो सकते हैं। इसका फैसला खुद करें। इस पर कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है कि दूसरा गाल देने से भीख मिलती है। आजादी नहीं। कंगना रनौत ने इसके बाद भी अपना बयान जाहिर करते हुए लिखा है कि यह वही हैं जिन्होंने हमें सिखाया है कि अगर कोई एक थप्पड़ मारे तो एक और थप्पड़ के लिए दूसरा गाल दे दो। इस तरह आपको आजादी मिलेगी। इस तरह से किसी को आजादी नहीं मिलती है। ऐसे भीख ही मिल सकती है। अपने नायकों को बुद्धिमानी से चुनें।

कंगना रनौत का महात्मा गांधी पर बयान

कंगना रनौत का महात्मा गांधी पर बयान

कंगना रनौत ने यह भी कहा कि उन सभी को केवल अपनी स्मृति के एक खांचे में रखना और हर साल उन सभी को जन्मदिन की बधाई देना पर्याप्त नहीं है। यह न केवल मूर्खता है, बल्कि अत्याधिक गैर जिम्मेदार और सतही है। कंगना रनौत गांधी ने कभी भगत सिंह और नेताजी को सपोर्ट नहीं किया। कई सबूत हैं जो इशारा करते हैं गांधीजी चाहते थे कि भगत सिंह को फांसी हो जाए।

कंगना रनौत का पुतला जलाया

कंगना रनौत का पुतला जलाया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कंगना रनौत के खिलाफ राजस्थान की राजधानी जयपुर में कांग्रेस नेता ने शिकायत दर्ज कराई है। वहीं दूसरी तरफ हरियाणा में भी किसानों ने लघु सचिवालय के सामने अभिनेत्री का पुतला फुंका। बिहार के आरा में भी कंगना रनौत के खिलाफ अखिल भारतीय प्रगतिशाली महिला एसोसिएशन की तरफ से कार्यक्रम आयोजित करके एक्ट्रेस का पुतला दहन किया गया।

कंगना रनौत का बवाल

कंगना रनौत का बवाल

कंगना रनौत ने हाल ही में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री से नवाजा था। इसी के दो दिन बाद उन्होंने आजादी को लेकर बयान दे दिया। कंगना रनौत ने पिछले सप्ताह कहा था कि साल 1947 में भारत को आजादी नहीं बल्कि भीख मिली थी। असली स्वतंत्रता 2014 में मिली जब नरेंद्र मोदी की सरकार की सत्ता में आई। इसे लेकर पहले ही काफी बवाल मचा हुआ है। लुधियाना में भी शिवसैनिकों ने कंगना रनौत का पुतला जलाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X