'एक साथी होना चाहिए..' क्या शादी करना चाहती हैं कंगना रनौत? इस बयान के बाद शुरु हुई चर्चा!

kangana ranaut

Kangana Ranaut On Her Wedding- अभिनेत्री से राजनेता बनीं कंगना रनौत अक्सर चर्चा में रहती हैं। चाहे पॉजिटिव बयानबाजी हो या निगेटिव.. वो अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। इस वक्त उन्होने शादी को लेकर कुछ ऐसा कह डाला है जिसको लेकर लोग चौंक गए हैं।

अभिनेत्री ने शादी को लेकर बात की थी। इस दौरान कंगना रनौत की बातों से ऐसा लगा था कि वो जल्दी ही शादी करने वाली हैं। उन्होने इस दौरान बताया कि जीवन में एक साथी के होने का महत्व कितना होता है।

राज शमानी के पॉडकास्ट पर कंगना रनौत से शादी करने को लेकर एक सवाल पूछा गया था। कंगना से पूछा गया था कि क्या वह शादी करना चाहती हैं और बच्चों के साथ अपना परिवार बनाना चाहती हैं? इस पर अभिनेत्री ने जवाब दिया, "हां, बिल्कुल।"

क्या बोलीं कंगना रनौत?

कंगना ने शादी की बात पर कहा, "विवादास्पद। मेरा मानना ​​है कि हर किसी का एक साथी होना चाहिए। साथी के बिना रहना कठिन है; यह आसान नहीं है। हर किसी का एक साथी होना चाहिए। आपको सही व्यक्ति ढूंढने की ज़रूरत नहीं है। यह एक और चीज़ है जिसे जानने की जरूरत है। यदि आप अपना स्वयं का साथी ढूंढते हैं, तो यह आपके लिए सबसे बड़ी आपदा हो सकती है। यह साथ आएगा, कोई समयसीमा नहीं।" इसके अलावा कंगना ने कहा, "आप जितने बड़े होते जाते हैं, एक-दूसरे के साथ तालमेल बिठाना उतना ही मुश्किल हो जाता है। यदि आपकी शादी कम उम्र में हो जाती है, तो इसे समायोजित करना बहुत आसान है। गांवों में लोग कम उम्र में ही शादी कर देते हैं।''

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें, कंगना अगली बार इमरजेंसी में दिखाई देंगी, जिसमें वह भारत की दिवंगत प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाएंगी। यह फिल्म 2023 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कई देरी और बाधाओं के बाद, यह आखिरकार 6 सितंबर, 2024 को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

Read more about: kangana ranaut
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X