"सुधर जाओ नहीं तो सुधार दिए जाओगे",- महादेव ऐप मामले में फंसे बॉलीवुड स्टार्स पर कंगना रनौत का बयान

Kangana ranaut

Kangana ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस हमेशा ही अपनी फिल्मों और एक्टिंग के साथ साथ अपने बिंदास अंदाज और बयानो के लिए जानी जाती हैं। कितनी बार ऐसा होता है कि कंगना रनौत इसके चलते विवादों में भी फंस जाती हैं पर कंगना कभी कभी अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटती हैं। हाल ही में जो बॉलीवुड सेलेब्स महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप घोटाले में फंसले हुए नजर आ रहे हैं उनको लेकर कंगना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी किया है।

सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का बयान-

दरअसल पूरी बात ऐसी है कि हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हाल ही में महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप घोटाले की जांच के तहत बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को पूछताछ के लिए समन भेजा था।

सबसे पहले इस मामले में रणवीर कपूर का नाम ही सामने आया। इसके बाद एक एक करके कई सारे सेलेब्स के नाम सामने आने लगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में कईं बॉलीवुड हस्तियां जांच के घेरे में आ गई हैं, इनमें रणबीर कपूर, हुमा कुरेशी, श्रद्धा कपूर, कपिल शर्मा, टाइगर श्रॉफ और सोनाक्षी सिन्हा समेत कईं अन्य शामिल हैं।

ये सभी सेलेब्स इस साल फरवरी में महादेव ऐप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की शादी और पिछले साल सितंबर में कंपनी की सक्सेसस पार्टी शामिल होने के चलते जांच के दायरे में हैं।

अब ऐसा कैसे हो सकता है कि कंगना इस मामले में चुप्पी साधे रहती। तो अब महादेव ऐप मामले में फंसे सेलेब्स पर कंगना रनौत ने निशाना साधा है। कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मामले को लेकर पोस्ट की है।

अपनी कॉन्ट्रोवर्शियल कमेंट्स को लेकर फेमस एक्ट्रेस ने एक खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, -"ये एंडोर्समेंट एक साल में लगभग 6 बार मेरे पास आया, हर बार उन्होंने मुझे खरीदने के ऑफर में कई करोड़ रुपये एड किए लेकिन मैंने हर बार ना कहा, अब और देखो, हां ईमानदारी अब सिर्फ आपके विवेक के लिए अच्छी नहीं है, ये नया भारत है, सुधर जाओ नहीं तो सुधार दिए जाओगे।"

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना का वर्कफ्रंट-

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इस दिनों अपने काम में काफी व्यस्त चल रही हैं एक के बाद दूसरी फिल्में लगातार कर रही हैं। एक्ट्रेस इन दिनों फिल्म 'चंद्रमुखी 2' को लेकर लाइमलाइट में हैं। मूवी में उनके अलावा राघव लॉरेंस भी नजर आएंगे। वह फिल्म में बहुत ही अहम किरदार प्ले कर देखे जाएंगे। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास 'तेजस' है, जो 20 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X