..................... Kangana Ranaut start Tejas Shooting now, Looking in Air force Uniform! कंगना रनौत ने शुरु की तेजस की शूटिंग - Hindi Filmibeat

कंगना रनौत ने शुरु की तेजस की शूटिंग, एयरफोर्स की वर्दी पहनकर साझा की ये शानदार तस्वीर!

अभिनेत्री कंगना रनौत जिस तरह से लगातार कई फिल्मों को लेकर बिजी हैं वो किसी से छिपा नहीं है। किसी ना किसी फिल्म को लेकर खबरें सामने आती रहती हैँ। कंगना रनौत को लेकर मशहूर है कि वो शानदार अदाकारा हैं। इस समय उनकी एक फिल्म तेजस काफी चर्चा में है। इसको लेकर आज उन्होने पोस्ट किया है और इस बात की जानकारी दी है कि वो इसका पहला शेड्यूल शुरु करने वाली हैं।

उन्होने एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो भारतीय वायु सेना की वर्दी पहने दिख रहीं हैं। इस तस्वीर के साथ कंगना रनौत लिखती हैं कि.. 'मेरे दूसरे मिशन पर तेजस, आज से शुरु हो रही है।'

tejas, kangana ranaut, तेजस, कंगना रनौत

कंगना रनौत तेजस की शूटिंग शुरु कर चुकी हैं और काफी जल्दी इसकी रिलीज को लेकर भी खुलासा होने वाला है। इसकी कहानी की बात करें तो फिल्म में कंगना रनौत एक साहसी और बहादुर लड़ाकू पायलट का किरदार करेंगी।

भारतीय वायु सेना 2016 में महिलाओं को लड़ाकू भूमिकाओं में शामिल करने वाली देश की पहली रक्षा सेना थी। यह फिल्म इस ऐतिहासिक घटना से प्रेरित है। फिल्म का निर्देशन सर्वेश मेवारा कर रहे हैं।

इसके अलावा कंगना रनौत ने अपनी खुद की प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत भी की है, जिसका नाम मणिकर्णिका फिल्म्स रखा गया है। अपने बैनर तले उन्होंने दो फिल्मों की घोषणा की है- टीकू वेड्स शेरू और अपराजिता अयोध्या। कंगना रनौत इसके अलावा थलाइवी और धाकड़ को लेकर बिजी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X