टल गई कंगना रनौत की धमाकेदार दिवाली रिलीज- अक्षय कुमार की फिल्म पर भी खतरा?
लॉकडाउन की वजह से बॉलीवुड इंडस्ट्री को काफी बदलाव लाना पड़ रहा है। जहां कुछ फिल्में पोस्टपोन हो चुकी हैं, वहीं आने वाली फिल्में धीरे धीरे अपनी तारीख आगे बढ़ा रही है। इन दिनों ना ही किसी फिल्म की शूटिंग हो सकती है, ना ही प्रोडक्शन का कोई और काम हो सकता है। ईद पर रिलीज होने वाली सलमान खान की 'राधे' और अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी बम' भी पोस्टपोन हो चुकी है।
रिपोर्ट्स की मानें तो हालात को देखते हुए कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ की रिलीज को टाल दिया गया है, जो कि दिवाली पर रिलीज होने वाली थी। फिल्म की शूटिंग अप्रैल से शुरु की जाने वाली थी, लेकिन फिर उसे जुलाई तक आगे बढ़ा दिया गया। जबकि अब जुलाई के शेड्यूल पर भी प्रश्न चिन्ह बना हुआ है।

कंगना रनौत लॉकडाउन के बाद जयललिता की बायोपिक को पूरा करेंगी, जिसकी कुछ शूटिंग अभी बाकी है। फिलहाल फिल्म के नए रिलीज डेट को कोई घोषणा नहीं की गई है। बता दें, दिवाली पर यह फिल्म अक्षय कुमार की "पृथ्वीराज" से क्लैश होने वाली थी। लेकिन मौजूदा हालात में पृथ्वीराज भी पोस्टपोन हो सकती है क्योंकि उसे काफी बड़े स्तर पर तैयार किया जाने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications